शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव के बीच हुई मीटिंग, आदिवासियों के प्रतिनिधि भी रहे साथ, एक घंटे के मंथन में बनी बात

भोपाल: कोसमी को लेकर सरकार और शिवराज सिंह चौहान में तल्खियां बढ़ गई थीं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन विभाग के अधिकारियों को नरपिचाश कहा था। साथ ही कहा था कि जुल्म की इंतहा हो गई है। देर रात शिवराज सिंह चौहान और सीएम मोहन यादव के बीच में मीटिंग हुई है। इसके बाद आदिवासियों का आंदोलन खत्म हो गया है।
भोपाल मार्च कर रहे थे आदिवासी
दरअसल, कोसमी की घटना को लेकर करीब 5000 आदिवासी भोपाल मार्च कर रहे थे। आदिवासी समाज के लोग सीएम मोहन यादव का घर घेरने वाले थे। इस दौरान सीएम मोहन के मंत्र से रास्त निकल गया है। आदिवासियों ने अपना भोपाल मार्च आधे रास्ते में ही रद्द कर दिया है।
देर रात हुई मीटिंग
देर रात केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासियों के प्रतिनिधि मंडल को लेकर मोहन यादव के पास पहुंचे। इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं की मौजूदगी में आदिवासियों की बात सुनी गई।




