दूसरे महीने में भी नहीं थम रही ‘धुरंधर’ की रफ्तार, 47वें दिन भी कमाई से पलट दिया खेल,‘द राजा साब’ का हुआ ये हाल

Dhurandhar Day 47 Collection: आदित्य धर की धांसू फिल्म धुरंधर ने रिलीज के 47वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए रखा. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का जलवा रिलीज के इतने दिनों बाद भी कम नहीं हुआ है. सातवें हफ्ते में भी फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. हालिया रिलीज ‘द राजा साब’ भी फिल्म को टक्कर नहीं दे पा रही है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ का जलवा सातवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. वहीं प्रभास की ‘द राजा साब’ की हालत रिलीज के महज कुछ दिनों बाद ही खराब होती नजर आ रही है. आइए जानते हैं बीति दिन मंगलवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है.
5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म धुरंधर अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने सातवें सोमवार यानी 47वें दिन पर एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कमबैक करके दिखाया है.
जहां एक ओर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर 47 दिनों बाद भी कमाई से तबाही मचा रही हैं, वहीं, प्रभास की ‘द राजा साब’ की कमाई 12 दिनों में ही सिमटती नजर आ रही हैं. 12वें दिन मंगलवार को फिल्म सिर्फ 64 लाख रुपए की कमाई कर पाईं.
प्रभास की इस मच अवेटेड फिल्म ने 12 दिनों में कुल कलेक्शन 141.34 करोड़ रुपए तक का ही कलेक्शन किया है. प्रभास की फिल्म ने शुरुआत 53.75 करोड़ रुपए के साथ की थी. दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 19.10 इसके बाद फिल्म की कमाई में कोई उछाल नजर नहीं आया.




