छत्तीसगढ़

लव जिहाद! पहले फेसबुक से दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाया, आधार कार्ड से खुल गई पोल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंबिकापुर में एक युवक पर आदिवासी युवती को नाम और धर्म छुपाकर प्रेमजाल में फंसाने, शादी का झांसा देने और आर्थिक व मानसिक शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में पीड़िता और हिंदू संगठनों की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नाम और धर्म छुपाकर युवती से धोखाधड़ी

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक का असली नाम मोहम्मद महफूज है, जो बिहार के पटना का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर स्वराज पैकरा कंवर नाम से फर्जी आईडी बनाई और खुद को हिंदू युवक बताया। इसी फर्जी पहचान के जरिए उसकी पीड़िता से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने न सिर्फ फेसबुक आईडी, बल्कि फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया, जिसमें उसने नाम और धर्म बदलकर खुद को हिंदू दर्शाया है। इसी आधार पर उसने युवती का भरोसा जीता और शादी का झांसा दिया।

आरोपी ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताया और कहा कि निरीक्षण कार्य के सिलसिले में वह अंबिकापुर आता-जाता रहता है। उसने शादी के साथ-साथ नौकरी दिलाने का भी वादा किया। इसी दौरान आरोपी ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए और आर्थिक लाभ भी लिया। एक युवती से 54 हजार रुपये नगद लेने का आरोप है, जिसके स्क्रीनशॉट भी पीड़िता के पास मौजूद हैं।

हिंदू संगठन के नेता दिनेश शुक्ला ने बताया कि यह मामला नया बस स्टैंड क्षेत्र में एक लॉज है, जहां आरोपी स्वराज पैकरा के नाम से रुका हुआ था। उसी नाम से उसकी फेसबुक आईडी भी है, जबकि उसका असली नाम मोहम्मद महफूज है। वह बिहार के पटना का रहने वाला है और इसी फर्जी आईडी के माध्यम से खुद को हिंदू बताता था। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला सीधे तौर पर लव जिहाद का बनता है। आरोपी दो-तीन लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है। आरोपी खुद हार्ट का पेशेंट है, उसके शरीर में पेसमेकर लगा हुआ है, इसके बावजूद वह इस तरह की गलत गतिविधियों में शामिल है।

एक युवती सामने आई है, जो अपना बयान दे रही है, जबकि दो अन्य युवतियों के भी सामने आने की संभावना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोपी पर शादी का झांसा देने के भी आरोप हैं। एक युवती से उसने शादी का वादा किया और भरोसे में लेकर आर्थिक शोषण किया। एक लड़की से 54 हजार रुपये नगद लेने का भी आरोप है, जिसके स्क्रीनशॉट पीड़िता के पास मौजूद है।

दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी खुद को रेलवे कर्मचारी बताता था और अंबिकापुर में निरीक्षण के नाम पर आना-जाना करता था। शादी, नौकरी और अच्छे भविष्य का लालच देकर युवतियों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया।

पुलिस अधिकारी का बयान

मामले में सीएसपी राहुल बंसल ने कहा कि शिकायत में लड़की ने एक युवक पर नाम बदलकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। यह मामला संज्ञान में आया है, जिसमें युवक का असली नाम महफूज है, जो बिहार का रहने वाला है। लेकिन उसने अपनी फेसबुक आईडी ‘नितिन पैकरा’ नाम से बनाई थी और खुद को स्वराज पैकरा बताता था। इस तरह नाम बदलकर कई लड़कियों से ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत में बताया गया कि लड़की उसके साथ थी और उसने अपना नाम सुरेश बताया था। लेकिन जब लड़की ने अकेले में उसका बैग चेक किया, तो उसे पता चला कि उसका असली नाम कुछ और है। इसके बाद लड़की ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले में अपनी पहचान छुपाकर लड़की के साथ गलत मंशा रखने का भी अपराध दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी का मोबाइल चेक किया गया, जिसमें यह सामने आया कि आरोपी इस प्रकार के कृत्य अन्य लड़कियों के साथ भी कर चुका है। न केवल उसने लड़कियों से पैसों की ठगी की है, बल्कि उनका आर्थिक और दैहिक शोषण करने का भी प्रयास किया है। इस संबंध में अपराध दर्ज कर अग्रिम विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button