दिल्ली

शास्त्री पार्क कारोबारी हत्याकांड में एनकाउंटर के बाद 3 बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के तीन आरोपी रोहिणी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने उन्हें तब पकड़ा जब वे भागने की कोशिश कर रहे थे। इस मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है। क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की है।

यह घटना रोहिणी इलाके में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि शास्त्री पार्क प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी वहां छिपे हुए हैं। पुलिस ने घेराबंदी की और जब आरोपियों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान हुई गोलीबारी में तीनों आरोपियों के पैरों में चोट आई है।

पिस्टल, कारतूस और एक स्कूटी बरामद

शास्त्री पार्क कम्मू पहलवान हत्या में मोस्ट वांटेड बदमाशों के साथ मुठभेड़ रोहिणी इलाके में सुनसान जगह पर हुईं। जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को पैर पर गोली मारी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशो से पिस्टल, कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद किया गया है।

तीन बदमाशों के पैरों में लगी गोली

इन तीनों बदमाशों ने अब से दो दिन पहले ही शास्त्री पार्क के इलाके में कम्मू पहलवान की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। अभी आगे की छानबीन की जा रही है।

दिल्ली के शास्त्री पार्क में प्रॉपर्टी कारोबारी के मर्डर के तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने रोहिणी में हुए एनकाउंटर के बाद पकड़ा। तीनों के पैरों में लगी गोलियां।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button