तकनीकी

2 फरवरी को दिखेगी Samsung Galaxy F70 सीरीज की पहली झलक

Samsung अपने Galaxy F सीरीज को और बड़ा करने की तैयारी कर रहा है.  इसी सिलसिले में कंपनी जल्द ही इंडिया में Galaxy F70 सीरीज लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने बता दिया है कि ये नए स्मार्टफोन 2 फरवरी को सामने आएंगे. साथ ही, Flipkart पर Samsung Galaxy F70 सीरीज का एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गया है.

हालांकि इस माइक्रोसाइट पर अभी ज्यादा स्पेसिफिकेशन्स नहीं दिखाई गई हैं, लेकिन Samsung ने पहले ही कह दिया है कि Galaxy F70 सीरीज कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन वाला है. कंपनी के प्रेस रिलीज में कहा गया है कि Samsung की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के दम पर, Galaxy F70 सीरीज में कैमरा स्मार्टफोन एक्सपीरियंस का सबसे बड़ा फोकस होगा.

Samsung Galaxy F70 सीरीज में क्या होगा खास? 

Samsung ने अभी Galaxy F70 सीरीज के पहले फोन की पूरी डिटेल्स तो नहीं बताई हैं, लेकिन कंपनी ने इतना साफ कर दिया है कि इस नई सीरीज में दमदार हार्डवेयर के साथ नए AI-पावर्ड फीचर्स मिलने वाले हैं. यानी परफॉर्मेंस भी तगड़ी होगी और स्मार्ट फीचर्स भी पहले से ज्यादा एडवांस होंगे. Samsung का कहना है कि F70 सीरीज के फोन यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के साथ-साथ उन्हें भीड़ से अलग दिखने में मदद करेंगे. 

Samsung Galaxy A07 भी होने वाला है लॉन्च

Samsung ने कंफर्म कर दिया है कि Galaxy A07 5G भारत में फरवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होने वाला है. कंपनी के मुताबिक, इस फोन में नया ‘Track Camera Deco’ डिजाइन मिलेगा और पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल होगा. ये फोन भारत में पहले से बिक रहे Galaxy A07 4G का 5G वर्जन होने वाला है.

क्या होंगे फीचर्स?

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy A07 5G में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा. स्क्रीन को सेफ रखने के लिए इसमें टू-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलने वाला है. सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा होगा, जबकि पावर के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button