तकनीकी

iPhone 15 पर तगड़ा ऑफर, आपकी सोच से बेहद कम हुई कीमत

रिपब्लिक डे सेल में इस बार स्मार्टफोन खरीदारों के लिए बड़ा मौका आया है. Apple iPhone 15 पर ऐसा ऑफर चल रहा है कि प्रीमियम फोन अब मिड-रेंज बजट में मिल रहा है. Vijay Sales प्लैटफॉर्म पर यह डिवाइस भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ उपलब्ध है.

कीमत में सीधा कट

iPhone 15 (128GB) का असली दाम 59,900 रुपये है. लेकिन रिपब्लिक डे सेल में यह फोन 53,490 रुपये पर लिस्ट किया गया है. यानी सीधे 6,410 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है.

बैंक ऑफर से और बचत

HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को इस पर 3,500 रुपये तक का अतिरिक्त ऑफर मिल रहा है. सभी ऑफर्स जोड़ने पर खरीदार लगभग 10 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. यानी iPhone 15 अब 50 हजार से भी कम में हाथ आएगा.

फीचर्स जो बनाते हैं खास

  • 6.1 इंच Super Retina XDR डिस्प्ले
  • A16 Bionic प्रॉसेसर
  • 48MP + 12MP डुअल रियर कैमरा
  • 12MP फ्रंट कैमरा

इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ iPhone 15 प्रीमियम एंड्रॉयडफोन्स को टक्कर देता है.

क्यों है बेस्ट डील?

इस कीमत पर ज्यादातर कंपनियां मिड-रेंज फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोन देती हैं. लेकिन अब iPhone 15 उसी बजट में मिल रहा है. Apple का ब्रांड वैल्यू और iOS का एक्सपीरियंस इसे और भी आकर्षक बना देता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button