खेल

T20 World Cup का आगाज आज से, ओपनिंग सेरेमनी के बाद USA के खिलाफ उतरेगा भारत

एजेंसियां- मुंबई, टी-20 वल्र्ड कप 2026 का आगाज शनिवार, सात फरवरी से होने जा रहा है। पहले दिन भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमें एक्शन में होगी। पाकिस्तान ने पहले ही भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर टूर्नामेंट का माहौल गर्म कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। उससे पहले दोनों टीमों को ही लीग स्टेज के 2-2 मुकाबले खेलने हैं। भारत यूएसए के खिलाफ मैदान में उतरेगा।

ट्रॉफी की एंट्री सबसे खास

इस ओपनिंग सेरेमनी का सबसे आकर्षक पल तब आएगा, जब आईसीसी टी-20 वल्र्ड कप ट्रॉफी की एंट्री होगी। खास बात यह है कि ट्रॉफी को एक जेटपैक परफॉर्मर द्वारा स्टेडियम में लाया जाएगा, जो दर्शकों के लिए किसी फिल्मी सीन से कम नहीं होगा। यह नज़ारा क्रिकेट इतिहास के सबसे अनोखे पलों में शामिल हो सकता है।

आज का शेड्यूल

पहला मैच- पाकिस्तान वर्सेज नीदरलैंड्स (सुबह 11 बजे से कोलंबो में)
दूसरा मैच- वेस्टइंडीज वर्सेज स्कॉटलैंड (दोपहर 3 बजे से कोलकाता में)
तीसरा मैच- इंडिया वर्सेज यूएसए, शाम सात बजे से मुंबई में

संगीत से गूंजेगा वानखेड़े स्टेडियम

आईसीसी मेंस टी-20 वल्र्ड कप 2026 की शुरुआत सात फरवरी को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में एक भव्य और सितारों से सजी ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी। सेरेमनी की शुरुआत शाम छह बजे होगी, जहां मशहूर म्यूजिशियन ऋषभ शर्मा और शिवमणि अपने दमदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस से माहौल को ऊर्जा से भर देंगे। उनके सुरों के बीच वानखेड़े का हर कोना जोश और उत्साह से गूंज उठेगा। इसके बाद रैपर बादशाह अपनी हिट बीट्स से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे, वहीं नोरा फतेही का ग्लैमर्स डांस परफॉर्मेंस समारोह में चार चांद लगा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button