अंतर्राष्ट्रीय
हवा में आग का गोला बने 2 अमेरिकी फाइटर जेट, आपस में टकराए

हवा में आग का गोला बने 2 अमेरिकी फाइटर जेट, आपस में टकराएअमेरिका के माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर एक एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में टकरा गए। इस हादसे के बाद एयर बेस को लॉकडाउन करना पड़ा। यह हादसा अमेरिका के इडाहो में ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ के दौरान हुआ। दोपहर 12:30 बजे (स्थानीय समय) के करीब यह विमान हादसा हुआ। हादसे वाली जगह के पास से घना काला धुआं उठते देखा गया। इस दुर्घटना में शामिल विमान दो EA-18G Growler लड़ाकू जेट थे। ये जेट बेस से लगभग दो मील दूर हादसे का शिकार हुए। ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया कि दोनों विमान हवा में टकराने के बाद टूटकर अलग हो गए। कुछ ही पलों बाद, चार पैराशूट जमीन की ओर नीचे उतरते हुए दिखाई दिए। अमेरिकी नौसेना ने बताया कि चार क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।




