तकनीकी

Apple ने कर दिया दिवाली धमाका, सिर्फ 55 हजार रुपये में दे रहा iPhone 17 Pro

iPhone 17 Pro Offer : दिवाली के मौके पर अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी डील सामने आई है. Apple के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro को अब करीब 55 हजार रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. वहीं बड़े डिस्प्ले और Pro Max मॉडल को पसंद करने वाले यूजर्स के लिए भी शानदार ऑफर दिया जा रहा है.

Reliance Digital ने अपने ऑफलाइन स्टोर्स पर iPhone अपग्रेड प्रोग्राम के तहत iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमतों पर बड़ी राहत दी है. इतना ही नहीं, इस ऑफर में iPhone Air भी शामिल है. खास बात यह है कि यूजर्स को पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू के अलावा एक्सचेंज बोनस और बैंक कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी मिल रहा है. 

iPhone 17 Pro पर मिल रहा इतना डिस्काउंट

Reliance Digital पर iPhone 17 Pro के 256GB वेरिएंट की लिस्टेड कीमत 1,22,990 रुपये है. इस पर यूजर्स को 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू भी कीमत से घटाई जाएगी. कंपनी की कैलकुलेशन में iPhone 15 Pro के बदले 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू शामिल की गई है. इन सभी फायदों को मिलाकर iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 54,990 रुपये हो जाती है.

कब तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदा?

यह डील Reliance Digital के देशभर में मौजूद स्टोर्स पर उपलब्ध है. ऑफर 10 नवंबर 2026 तक या स्टॉक खत्म होने तक वैलिड है. वहीं फोन की सही एक्सचेंज वैल्यू उसके मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी. बैंक कार्ड पर मिलने वाला डिस्काउंट भी लागू शर्तों के अनुसार मिलेगा. 

iPhone 17 Pro Max भी हुआ सस्ता

iPhone 17 Pro Max के 256GB वेरिएंट पर भी इसी तरह का ऑफर मिल रहा है. इसकी लिस्टेड कीमत 1,34,990 रुपये है. बैंक डिस्काउंट के तहत 3,000 रुपये और एक्सचेंज बोनस के रूप में 10,000 रुपये कम किए जाएंगे. इसके बाद 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू जोड़ने पर इस फोन की प्रभावी कीमत 66,990 रुपये हो जाती है. 

12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन 

जो यूजर्स एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए Reliance Digital 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है. iPhone 17 Pro की EMI करीब 4,833 रुपये प्रति महीने और iPhone 17 Pro Max की EMI करीब 5,833 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. 

iPhone Air पर भी मिल रहा बड़ा एक्सचेंज बोनस

इस ऑफर में iPhone Air भी शामिल है. इसके 256GB मॉडल की लिस्टेड कीमत 94,900 रुपये है. इस पर 22,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं iPhone 14 के बदले 20,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू के हिसाब से इसकी प्रभावी कीमत 49,990 रुपये बताई गई है.

Related Articles

Back to top button