‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को ‘धमाल 4’ को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. फिल्म का रिलीज से पहले ही इतना बज बन गया था कि इसने थिएटर में दस्तक देते ही कहर बरपा दिया. यहां तक कि इस रोमांटिक एक्शन सीक्वल सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ओपनिंग डे से धुआंधार नोट छाप रही है और वीकेंड पर तो इस पर नोटों की बारिश हुई है. चलिए यहां जानते हैं ‘आवारापन 2’ ने संडे को यानी तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘आवारापन 2’ ने तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
साल 2007 में आई ‘आवारापन ’ को बेशक कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला है लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो ये बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई थी लेकिन साल 2026 में आई इसकी सीक्वल ‘आवारापन 2’ ने आखिरकार सारी कसर पूरी कर ही दी है. इमराम हाशमी ने अपने शिव पंडित के किरदार से जबरदस्त कम बैक किया है. धमाकेदार शुरुआत के बाद इसने दूसरे दिन तहलका मचाते हुए तीस करोड़ का बजट भी वसूल कर लिया था. वहीं अब संडे को भी ये जबकदस्त परफॉर्म करने में कामयाब रही है हालांकि इदूसरे दिन के मुकाबले इसकी कारोबार में मंदी देखी गई. फिल्म की कमाई की बात करें तो
- ‘आवारापन 2’ ने 22 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी.
- दूसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया और इसने 33.75 करोड़ कमाए.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 26.5 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की कुल नेट कमाई अब 82 करोड़ रुपये हो गई है.
- ‘आवारापन 2’ बनी साल तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म
- ‘आवारापन 2’ की कमाई में संडे को बेशक दूसरे दिन के मुकाबले मंदी देखी गई फिर भी इसने शानदार कमाई की है. इसी के साथ ये अजय देवगन की धमाल 4 के 67. 21 करोड़ के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को मात देकर साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है.
- ये है साल की टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्में
- धुरंधर 2- 466 करोड़ (4 दिन)
- बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
- आवारापन 2- 82 करोड़
- धमाल 4- 67.21 करोड़
- वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़
- साल की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘आवारापन 2’
- ‘आवारापन 2’ साल की आठवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. इसने इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा के 65.15 करोड़, है जवानी तो इश्क होना है के 61.78 करोड़ और पति पत्नी और वो दो के 59.29 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है . अब ये 100 करोड़ी बनने की और बढ़ रही है. फिल्म की रफ्तार देखते हुए तो ये एक या दो दिन में इस मील के पत्थर को भी पार कर लेगी.
- ये हैं साल की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में
- धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
- बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
- भूत बंगला- 199.23 करोड़
- धमाल 4- 177.66 करोड़
- वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़
- कॉकटेल 2-104.53 करोड़
- ओ रोमियो- 83.35 करोड़
- आवारापन 2- 82 करोड़
- मैं वापस आऊंगा- 65.15 करोड़
- है जवानी तो इश्क होना है-61.78 करोड़
- ‘आवारापन 2’ के बारे में
- ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ने शिव पंडित के किरदार को दोहराया है. इसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और ये मोहित सूरी निर्देशित ‘आवारापन’ की सीक्वल है. फिल्म में दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी ने भी अहम रोल प्ले किया है, ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.



