स्वास्थ्य

Blood Sugar और बढ़े Cholesterol से परेशान हैं? इस पत्तें का सेवन दे सकता है राहत

डेस्क : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की कमी ने कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे दिया है। इनमें सबसे आम और खतरनाक समस्याएं हैं ब्लड शुगर (डायबिटीज) और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल। भारत में डायबिटीज तेजी से महामारी का रूप ले रही है, ऐसे में लोग अब प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों की ओर रुख कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है मोरिंगा (सहजन) के पत्ते।

क्या है मोरिंगा?

मोरिंगा एक औषधीय पौधा है, जिसे आयुर्वेद में बेहद गुणकारी माना गया है। इसके पत्ते, बीज और फल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं, लेकिन मोरिंगा के पत्ते खासतौर पर ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार माने जाते हैं।

मोरिंगा पत्तों में छुपा है पोषण का खजाना

शोध के अनुसार, मोरिंगा के पत्तों में 90 से अधिक प्राकृतिक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, C और E, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फाइबर और पॉलीफेनॉल शामिल हैं। ये सभी तत्व मिलकर शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं, इम्युनिटी बढ़ाते हैं और कई गंभीर बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कैसे मदद करता है मोरिंगा?

मोरिंगा के पत्ते शरीर में ग्लूकोज लेवल को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। शोध में पाया गया है कि मोरिंगा इंसान और पशु दोनों में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड और आइसोथियोसाइनेट इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं।

बढ़े कोलेस्ट्रॉल में भी फायदेमंद

मोरिंगा पत्तों का पाउडर पानी के साथ लेने से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में सहायता मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर और पॉलीफेनॉल नसों में फैट जमने से रोकते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है।

कैसे करें मोरिंगा पत्तों का सेवन?

सूखे मोरिंगा के पत्तों को रातभर भिगो दें
सुबह उन्हें पीसकर पाउडर बना लें
1 चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ खाली पेट लें
नियमित सेवन से इसके फायदे धीरे-धीरे दिखाई देने लग।

सूजन और दर्द में भी राहत: मोरिंगा पत्ते प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। ये शरीर की सूजन कम करने, जोड़ों के दर्द और थकान से राहत दिलाने में भी मदद करते हैं।

खानें से पहले ये जरूरी सावधानीयां

हालांकि मोरिंगा एक प्राकृतिक औषधि है, लेकिन जो लोग डायबिटीज या हार्ट से जुड़ी दवाएं ले रहे हैं, साथ ही गर्भवती महिलाएं, उन्हें मोरिंगा का नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह के साइड इफेक्ट या दवाओं के साथ रिएक्शन से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button