मनोरंजन

Box Office: ‘द वन’ के आते ही ‘द पैराडाइज’ को झटका, ‘हनुमान अंश’ थकने को नहीं तैयार, फ्राइडे कलेक्शन

श्रीकांत ओडेला निर्देशित और नानी स्टारर ‘द पैराडाइज’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी वहीं बुधवार को इसके पेड प्रीमियर हुए थे.हालांकि इस फिल्म ने नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की लेकिन क्रिटिक्स और दर्शकों से इसे मिले-जुले रिव्यू ही मिले. इसी के साथ दूसरे ही दिन इसकी कमाई में भारी मंदी दर्ज की गई. चलिए यहां जानते हैं ‘द पैराडाइज’ने रिलीज के पहले दिन कितनी की कमाई? 

‘द पैराडाइज’ ने दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन? 
‘द पैराडाइज’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. रिलीज से पहले ही इसका हाईप सातवें आसमान पर पहुंच गया था जिसके चलते इसकी धमाकेदार एडवांस बुकिंग हुई थी. फिर ओपनिंग डे पर इसे देखने के लिए खूब ऑडियंस सिनेमाघरों में पहुंची. हालांकि फिल्म को निगेटवि रिव्यू भी मिले. बावजूद इसके इस फिल्म ने पहले दिन 34.65 करोड़ कमाए. इससे पहले प्रीमियर शो से इसने 11.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसी के साथ इस फिल्म की ओपनिंग डे कमाई 46.25 करोड़ रुपये रही. लेकिन इस फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 50 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है. 

  • ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने शुक्रवार को भारत में 14.90 करोड़ (नेट) की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में  कुल नेट कलेक्शन 61.15 करोड़ हो गया है. 
  • वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 72.50 करोड़ रुपये हुई है. 

‘द पैराडाइज’ के बारे में
‘द पैराडाइज’ के डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला हैं और इसे सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना ने श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज और IVY एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इसमें नानी, मोहन बाबू, कायडू लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 1980 के दशक में नागरिकता के लिए संघर्ष करने वाले ‘सवारी’ नाम के एक कबीले की कहानी है. ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है और इसे ए सर्टिफिकेट मिला है.  

दायरा ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन? 
करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की दायरा बॉक्स ऑफिस पर काफी ठंडा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 6.30 करोड़ कमाए. वहीं रिलीजके दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसने पूरी तरह दम तोड़ दिया है और 8वें दिन इसके लिए चंद लाख कमाने भी मुश्किल हो गए. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दायरा ने रिलीज के 8वें दिन भारत में 0.13 करोड़ की नेट कमाई की है. 
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8दिनों की नेट कमाई 6.43 करोड़ रुपये हो गई है.

वाइब ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन? 
कुणाल खेमू की वाइब भी यूं तो बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर रही है लेकिन ये फिल्म फिर भी दायरा से बेहतर कमा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 11.25 करोड़ की कमाई की है. वहीं 8वें दिन इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक वाइब ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को भारत में 85 करोड़ कमाए हैं. 
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 12.10 करोड़ रुपये हो गई है. 

मिर्जापुर द मूवी ने चौथे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन? 
मिर्जापुर द मूवी ने सिनेमाघरों में काफी धमाकेदार परफॉर्म किया है. हालांकि रिलीज के चौथे फ्राइडे नई फिल्मों के आने से इसकी कमाई को झटका भी लगा है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को भारत में 1 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 22 दनों की कुल नेट कमाई अब 223.80 करोड़ रुपये हो गई है. 

हनुमान अंश ने 8वें फ्राइडे कितना किया कलेक्शन? 
हनुमान अंश रिलीज के 8वें हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि कई नई रिलीज फिल्मों के आने के बाद भी इसके कलेक्शन में कोई असर नहीं पड़ा है. यहां तक कि रिलीज के 8वें फ्राइडे भी इसने करोड़ों में कमाई की है. 

  • रिलीज के 8वें फ्राइडे यानी 50वें दिन 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. 
  • इसी के साथ इस फिल्म की 50 दिनों की नेट कमाई अब 291.53 करोड़ रुपये हो गई है. 

Related Articles

Back to top button