मध्यप्रदेश

BPT के छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, दतिया का रहने वाला था छात्र

जबलपुर: बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी का कोर्स करने वाले एक छात्र ने किराए के अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से अपार्टमेंट सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आत्महत्या करने वाला युवक मूलत दतिया का निवासी था। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। छात्र ने किस कारण से आत्महत्या की यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

संजीवनी नगर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलत दतिया का रहने वाला भानु मोहरे धनवंतरी नगर स्थित यष हाइट अपार्टमेंट में किराए का मकान लेकर रहता था। वह बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी का कोर्स कर रहा था। छात्र ने ष्षनिवार की सुबह अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूद गया। जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल में पहुंचकर छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका

पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। छात्र ने किस कारण से आत्महत्या की इस खुलासा नहीं हो पाया है। छात्र का घर बंद है और उसके पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। छात्र के परिचित व उसके दोस्तो से पूछताछ जारी है। घटना के संबंध में छात्र के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के बाद है और परिजनों के आने के बाद उनके बयान भी दर्ज किये जायेंगे। पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button