राष्ट्रीय

breaking news-‘वैश्विक शांति के लिए सबसे मजबूत गारंटी…’, SCO सभ्यता संवाद के महत्व पर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सभ्यता संवाद को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि एक ऐसे समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर चर्चा हावी है, हम भारत में सिविलाइजेशनल कनेक्ट पर संवाद कर रहे हैं. यह इसलिए भी अहम है, क्योंकि वैश्विक शांति के लिए सबसे मजबूत गारंटी कल्चरल कनेक्ट ही होती है. इसलिए आज के इस आयोजन का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है.

उन्होंने कहा, ‘कुछ महीने पहले ही शंघाई सहयोग संगठन (SCO) ने अपनी स्थापना के 25 साल पूरे किए हैं. बीते सालों में SCO ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी में सहयोग को काफी बढ़ाया है. ऐसे में सांस्कृतिक और सभ्यतागत सहयोग विभिन्न देशों के बीच संबंधों को और मजबूती देगा. मुझे विश्वास है कि इस फोरम से नए आइडियाज सामने आएंगे, सांस्कृतिक सहयोग के नए अवसर बनेंगे, हमारे शैड सिविलाइजेशनल एस्पीरेंसीज दुनिया को एकजुट करने में अहम भूमिका अदा करेंगे.’ 

Related Articles

Back to top button