छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा की नई जिला प्रभारियों को CM साय ने दी शुभकामनाएं, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में नई नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रदेश संगठन द्वारा नव-नियुक्त जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बदलाव पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ की नव-नियुक्त जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि आप सभी संगठन की सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी। आप सभी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने इस बदलाव को संगठन की मजबूती की दिशा में एक ठोस कदम बताया है। प्रभारियों और सह-प्रभारियों की यह नई टीम बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने का काम करेगी।

Related Articles

Back to top button