मनोरंजन

‘गहरा सदमा और दुख…’ सौकार जानकी के निधन से टूटे CM विजय, कमल हासन बोले- वो मां बनीं, मैं उनका बेटा

भारतीय सिनेमा की दिग्गज अदाकारा सौकार जानकी अब हमारे बीच नहीं है. उनका चेन्नई के अस्पताल में इलाज चल रहा था, हालांकि एक्ट्रेस को बचाया नहीं जा सका. शुक्रवार को एक्ट्रेस ने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलापति विजय को गहरा झटका लगा है. वहीं कमल हासन भी उनके निधन पर स्तब्ध हो गए. 

CM विजय बोले- ‘गहरा सदमा और दुख हुआ…’

सौकार जानकी के निधन पर तमिलनाडु के सीएम और अभिनेता थलापति विजय ने एक्स पर सौकार के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि एक्ट्रेस के निधन से उन्हें गहरा सदमा और दुख हुआ है. उन्हें अपनी पोस्ट में लिखा, ‘सौकार जानकी के निधन से मुझे गहरा सदमा और दुख हुआ है. उन्होंने कई पीढ़ियों के फैंस के दिलों में अपनी खास एक्टिंग से अमिट छाप छोड़ी थी.’ 

विजय ने आगे कहा कि सौकार जानकी का निधन सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन्होंने आगे लिखा, ‘उनका कला का सफर सात दशक से भी ज्यादा का रहा है. उन्होंने अनगिनत किरदारों में जान फूंकी. उन्होंने तमिल, कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम भाषा की फिल्मों में काम करके सफलता हासिल की और उन्हें पद्म श्री, कलाईमामणि और नंदी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.’ आगे विजय ने सौकार जानकी के चाहने वाले, उनके परिवार, रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक्ट्रेस को ईश्वर अपने चरण में स्थान दें. 

कमल हासन ने कहा- वो मां बनीं, मैं उनका बेटा

तमिल सिनेमा के दिग्गज एक्टर कमल हासन सौकार के निधन पर बेहद भावुक हो गए. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हमने ‘पार्थाल पासी थीरम’ से शुरुआत की थी और 40 सालों में कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर की. उन्होंने मेरी मां के किरदार निभाए और मैं बेटा बना. वो एक बेहद प्रतिभाशाली एक्ट्रेस थीं. नम आंखों के साथ उन्हें विदाई देता हूं. हमें एक मां जैसी हस्ती छोड़कर चली गईं.’

Related Articles

Back to top button