मनोरंजन

‘जिंदगी नरक हो गई है…’ मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

आज बात हिंदी सिनेमा के ऐसे कलाकार की जिसने कम उम्र में ही बहुत कुछ हासिल कर लिया था, लेकिन वो अपनी जिंदगी के चार दशक पूरे होने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. वो शादीशुदा थे और एक मुस्लिम एक्ट्रेस के साथ उनका अफेयर भी था, लेकिन इसके बावजूद वो अपनी जिंदगी के आखिर दिनों में अकेले रह गए थे. यहां बात हो रही है गुरु दत्त की. आज उनकी 101वीं बर्थ एनिवर्सरी है.

फिल्ममेकर भी थे गुरु दत्त

गुरु दत्त साहब का नाम हिंदी सिनेमा में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने एक्टर के साथ-साथ बतौर फिल्ममेकर भी काम किया था. उनका जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में 9 जुलाई 1925 को हुआ था. उन्होंने आर पार, कागज के फूल, प्यारसा, बाजी, साहिब बीबी और गुलाम, चौदहवीं का चांद, भरोसा सहित कई फिल्में बनाई थीं.

दिग्गज सिंगर गीता दत्त से की थी शादी

गुर दत्त ने साल 1953 में दिग्गज सिंगर गीता दत्त से शादी की थी. उस वक्त अभिनेता 28 साल के थे. गीता ने बॉलीवुड को कई शानदार गाने दिए हैं. शादी के बाद दोनों ने तीन बच्चों का वेलकम किया था. हालांकि कपल का रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के चार साल बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा था. कहा जाता है कि इसका कारण एक्ट्रेस वहीदा रहमान भी रहीं. बाद में गीता ने गुरु दत्त का घर छोड़ दिया था और वो उनसे अलग हो गई थीं.

‘गुरुदत्त द अनसेटिसफाइड स्टोरी’ किताब में इस बात का जिक्र है कि गुरु की लाइफ में वहीदा के आने के बाद गीता ने कहा था, ‘जब से वो हमारी जिंदगी में आई है, तब से जिंदगी नरक हो गई है.’

मुस्लिम वहीदा रहमान से था अफेयर

बता दें कि गुरु ने वहीदा को अपनी फिल्म ‘सीआईडी’ से लॉन्च किया था. बाद में दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हिंदू गुरु दत्त और मुस्लिम वहीदा रहमान के अफेयर से चर्चाओं का बाजार गर्म रहा करता था. लेकिन, कहा जाता है कि वहीदा के लिए गुरु बेहद पजेसिव थे. समय के साथ ये रिश्ता भी खत्म हो गया और एक्टर अपनी निजी जिंदगी में बिल्कुल अकेले रह गए थे.

Related Articles

Back to top button