बायर्स से करोंड़ों की ठगी मामले में सनशाइन ग्रुप के बिल्डर समेत 8 पर दिल्ली में EOW ने की FIR

, नोएडा: घर खरीदारों से हजारों करोड़ की ठगी करने वाले बिल्डरों की एनसीआर में भरमार है। ऐसे ठग बिल्डर कानूनी फंदे से बचने के लिए सियासत की छत्रछाया हासिल करने के लिए राजनीतिक दल बदलने में जरा भी गुरेज नहीं करते। दो साल पहले नोएडा में सनशाइन ग्रुप के बिल्डर और उस समय समाजवादी पार्टी से जुड़े हरेंद्र यादव के खिलाफ जब बायर्स की आवाज पर केस दर्ज हुआ और जेल गए तो वह सियासी पाला बदलकर बीजेपी में आ गए।
अब इस बिल्डर सहित आठ के खिलाफ आठ जुलाई को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (BOW) ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 406, 420 के साथ आपराधिक साजिश में 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। जिन पर केस दर्ज हुआ है उनमें हरेंद्र की पत्नी आशा यादव भी शामिल हैं।
दो साल पहले गए थे जेल
बीजेपी नेता हरेंद्र यादव नोएडा की सनशाइन हेलिओस, सनशाइन बिजनेस पार्क, अंतरिक्ष फॉरेस्ट और अंतरिक्ष गोल्फ व्यू जैसी परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं। इनको लेकर खरीदारों ने अनेक शिकायतें उठाई हैं। गोल्फ ग्रीन रेजिडेंसी के खिलाफ यूपी रेरा, नोएडा प्राधिकरण की आरसी वसूली लंबित है। हरेंद्र यादव ने नोएडा के सेक्टर 78 में 400 फ्लैट की सनशाइन सोसायटी का निर्माण कराया है। यहां रहने वाले लोग बिजली, पानी लिफ्ट और मालिकाना हक की समस्या से जूझ रहे है। दो साल पहले रेजिडेंट्स ने पुलिस से शिकायत की थी। थाना सेक्टर 131 पुलिस ने बुलंदशहर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। रिहा होने के बाद हरेंद्र ने सपा का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था।
13 साल बाद भी अधूरा है इनका प्रॉजेक्ट
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में अब नोएडा के सेक्टर-10 मे गोल्फ ग्रीन रेजिडेसी प्राइवेट लिमिटेड के साथ हरेद्र यादव, आशा यादव, ज्योतिर्मय दा, कृष्ण कुमार, राहुल यादव, अनिल प्रकाश शर्मा व गोपाल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह परियोजना 13 वर्ष बाद भी अधूरी पड़ी है। ईओडब्ल्यू ने यह केस रोहित गोयल, इला गोयल, शिव प्रकाश तिवारी, शिव शकर, सुषमा कपूर, अमित वीर साहनी, पुष्पेद्र अग्रवाल, लीला देवी व राजपाल सिंह की तरफ से इस बिल्डर के खिलाफ दी गई तहरीर पर दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के ईओडब्ल्यू ने अब इस बिल्डर कंपनी के निदेशकों के खिलाफ जाच तेज कर दी है।
सीबीआई ने साहा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
सुप्रीम कोर्ट 90 के निर्देश पर बिल्डरों के खिलाफ जाच कर रही सीबीआई ने साहा इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मगलवार को चार्जशीट दाखिल की है। बिल्डरों के खिलाफ चल रही जांच की कड़ी में यह 16वी चार्जशीट है। नोएडा के सेक्टर-143 में 35 मजिला तीन टावर में फ्लैट का सपना दिखाकर करोड़ो रुपये की ठगी करने के इस मामले में सीबीआई ने एचडीएफसी व आईसीआईसीआई बैंक के अधिकारियों के भी इस आपराधिक साजिश में शामिल होने की बात सीबीआई जांच में सामने आया कि इसने नोएडा एक्सप्रेसवे पर साहा इंफ्राटेक के अमाडेयस हाउसिंग प्रॉजेक्ट के नाम पर तीन सौ से ज्यादा घर खरीदारों को करोड़ों रुपये की चपत लगाई। सीबीआई ने आरोप लगाया कि इस हाउसिंग प्रॉजेक्ट के नाम पर प्रमोटर्स ने घर खरीदारों से करोडौ रुपये लिए, लेकिन उन्हें कभी पजेशन नहीं दिया और न ही पैसे लौटाए। दोनों निजी बैंक के अधिकारियों ने बिल्डर से सांठगाठ कर बिना उचित जांच के बिल्डर के खाते में लोन की रकम जारी कर दी और बाद में खरीदारों से ईएमआई वसूलना शुरू कर दिया। बिल्डर पर फंड का दूसरी जगह उपयोग का आरोप लगाया गया है। CBI ने साहा इंफ्राटेक के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट चार्जशीट में लिखी है।




