GTA 6 लॉन्च से पहले गेमर्स को मिलेगा बड़ा फायदा, आज शुरू होगी प्री-लोडिंग

GTA 6 Pre Loading : गेमिंग की दुनिया में इन दिनों Grand Theft Auto 6 (GTA 6) को लेकर काफी चर्चा है. लंबे इंतजार के बाद अब इस गेम की लॉन्चिंग का समय करीब आ गया है. ऐसे में उन गेमर्स के लिए अच्छी अपडेट है, जिन्होंने पहले ही GTA 6 को प्री-ऑर्डर कर रखा है. Rockstar Games ने गेम की डिजिटल प्री-लोडिंग की तारीख में बदलाव किया है.
अब प्लेयर्स को गेम डाउनलोड करने के लिए पहले से तय तारीख का इंतजार नहीं करना होगा. कंपनी ने प्री-लोडिंग का समय दो दिन पहले कर दिया है. इससे गेमर्स लॉन्चिंग से पहले ही अपने कंसोल में गेम की फाइल डाउनलोड कर सकेंगे और रिलीज के दिन डाउनलोडिंग में समय गंवाए बिना गेम खेलना शुरू कर पाएंगे. तोआइए जानते हैं कि कब और किस समय GTA 6 की प्री-लोडिंग शुरू होगी.
कब और किस समय GTA 6 की प्री-लोडिंग शुरू होगी?
Rockstar Games के मुताबिक, GTA 6 की डिजिटल प्री-लोडिंग अब 10 नवंबर से शुरू होगी. पहले इसके लिए 12 नवंबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन कंपनी ने शेड्यूल में बदलाव करते हुए इसे दो दिन पहले कर दिया है. PlayStation 5 पर गेम की प्री-लोडिंग स्थानीय समय के अनुसार 10 नवंबर की रात 12 बजे से शुरू होगी. वहीं, Xbox Series S और Xbox Series X पर यह सुविधा 12am GMT से मिलेगी.न्यूजीलैंड में कुछ यूजर्स के लिए गेम की प्री-लोडिंग पहले ही उपलब्ध हो चुकी है. भारत में PS5 यूजर्स 10 नवंबर को रात 12 बजे से GTA 6 डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि Xbox यूजर्स के लिए डाउनलोडिंग सुबह 5:30 बजे से शुरू होगी.
212GB तक हो सकती है GTA 6 की फाइल
गेम की प्री-लोडिंग फाइल का साइज कंसोल के हिसाब से 212GB तक हो सकता है. ऐसे में डाउनलोड शुरू करने से पहले इतनी जगह उपलब्ध होना जरूरी है. कंपनी के मुताबिक, Grand Theft Auto 6 को 19 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा. प्री-लोडिंग पूरी करने वाले गेमर्स लॉन्च के दिन बिना दोबारा गेम डाउनलोड किए सीधे खेलना शुरू कर सकेंगे.
PS5 और Xbox पर ऐसे डाउनलोड करें गेम
GTA 6 की प्री-लोडिंग का फायदा उठाने के लिए गेम का Standard या Ultimate Edition डिजिटल रूप से प्री-ऑर्डर करना जरूरी है. इसके लिए PlayStation Store या Xbox Store का यूज किया जा सकता है. PS5 पर गेम डाउनलोड करने के लिए Game Library में जाकर Grand Theft Auto 6 को चुनना होगा. यहां गेम की लॉन्चिंग का काउंटडाउन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करके प्री-ऑर्डर में शामिल कंटेंट और ऑटो-डाउनलोड की उपलब्धता देखी जा सकती है. डाउनलोड पूरा करने के लिए कंसोल को Rest Mode में भी रखा जा सकता है. इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन चालू रखने की सेटिंग जरूरी है. Xbox Series S/X पर यूजर्स को कंसोल की Settings में Automatic Updates का ऑप्शन ऑन रखना होगा.
फिजिकल कॉपी खरीदने वालों को करना होगा इंतजार
जो गेमर्स GTA 6 का फिजिकल वर्जन खरीदने वाले हैं, उन्हें डिजिटल यूजर्स के मुकाबले थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा. गेम की फिजिकल कॉपी 12 नवंबर से रिटेल में उपलब्ध होगी, हालांकि इस वर्जन के बॉक्स में डिजिटल डाउनलोड कोड दिया जाएगा. कोड रिडीम करने के बाद यूजर्स 12 नवंबर या उसके बाद गेम की प्री-लोडिंग शुरू कर सकेंगे.




