छत्तीसगढ़

कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई

जानकारी के मुताबिक, नेटवर्क के जरिए डेटा लगातार छोटे-छोटे हिस्सों में ट्रांसफर होता है. इंटरनेट पर भेजा जाने वाला हर डेटा कई पैकेट्स में बंटकर ट्रैवल करता है. ऐसे में सबसे छोटी यूनिट यानी बिट के आधार पर स्पीड मापना ज्यादा सटीक माना जाता है.

Mbps ही क्यों चुना गया?

जानकारी के मुताबिक, नेटवर्क के जरिए डेटा लगातार छोटे-छोटे हिस्सों में ट्रांसफर होता है. इंटरनेट पर भेजा जाने वाला हर डेटा कई पैकेट्स में बंटकर ट्रैवल करता है. ऐसे में सबसे छोटी यूनिट यानी बिट के आधार पर स्पीड मापना ज्यादा सटीक माना जाता है.

इसी वजह से इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) सालों से Megabits per second (Mbps) को नेटवर्क स्पीड का मानक मानते आए हैं. इससे अलग-अलग नेटवर्क और टेक्नोलॉजी के बीच स्पीड की तुलना करना भी आसान हो जाता है.

मेगाबिट और मेगाबाइट में क्या होता है फर्क?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिजिटल दुनिया में Bit को सबसे छोटी यूनिट माना जाता है. इसकी वैल्यू 0 या 1 हो सकती है. वहीं Byte (बाइट) आठ बिट्स को मिलाकर बनता है.

कंप्यूटर, स्मार्टफोन और स्टोरेज डिवाइस फाइलों को बाइट्स के रूप में सेव करते हैं. इसलिए किसी फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट का साइज KB, MB, GB या TB में बताया जाता है. लेकिन जब बात इंटरनेट के जरिए डेटा भेजने की आती है तो उसकी स्पीड बिट्स में मापी जाती है.

बता दें कि आज के समय में Megabit (Mb) और Megabyte (MB) का इस्तेमाल होता है क्योंकि डेटा का साइज और नेटवर्क स्पीड दोनों काफी बढ़ चुके हैं.

Mbps और MBps में क्या है अंतर?

आपको बता दें कि अक्सर लोग Mbps और MBps को एक ही समझ लेते हैं जबकि दोनों अलग-अलग यूनिट होती हैं. यहां ध्यान रखने वाली सबसे जरूरी बात यह है कि छोटा b (Mbps) बिट को प्रेसेंट करता है, वहीं, बड़ा B (MBps) बाइट को दर्शाता है. इंटरनेट स्पीड टेस्ट करने वाली वेबसाइटें आमतौर पर रिजल्ट्स Mbps में दिखाती हैं. वहीं Google Chrome, Microsoft Edge और अन्य ब्राउजर किसी फाइल की डाउनलोड स्पीड अक्सर MB/s में दिखाते हैं. इसीलिए इंटरनेट स्पीड को हमेशा मेगाबिट में मापा जाता है और फाइल ट्रांसफर हमेशा मेगाबाइट में शेयर होती हैं.

Related Articles

Back to top button