भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, सीरीज भी जीती

नई दिल्ली. भारत और जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम आज दूसरे टी20 मैच में आमने सामने हैं. यह मैच हरारे में खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहला टी20 मैच सात विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहली बार कोई टी20 सीरीज जीतेगा.
सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. वैभव से आज के मैच में भी बड़ी पारी की उम्मीद है. वैभव के लिए हरारे का मैदान लकी रहा है. उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में यहां 175 रन की पारी खेली थी. फिर मौजूदा सीरीज के पहले टी20 में रिकॉर्ड पचासा जड़कर उन्होंने अपनी लय वापस पाई थी.
भारत की दूसेर टी20 के लिए संभावित एकादश: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.
जिम्बाब्वे की संभावित एकादश: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, वेस्ले मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी.
IND vs ZIM Live Score: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया
IND vs ZIM 2nd T20 Live updates: भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर दूसरा टी20 मैच जीतने के साथ साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली. भारत की ओर से रखे गए 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिमबाब्वे ने 17.5 ओवर में 129 रन बनाए.




