खेल

वर्ल्ड कप को अभी बहुत वक्त, भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने खेलने को लेकर दुविधा में डाले दर्शक

ब्यूरो— नई दिल्ली, भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2027 वनडे वल्र्ड कप में खेलेंगे या नहीं, अभी कंफर्म नहीं हैं। बीसीसीआई ने भी इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा। दिग्गज बल्लेबाज रोहित फिलहाल 39 साल के हैं। वह टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे एक्टिव हैं। रोहित से जब अगले साल होने वाले वल्र्ड कप में खेलने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने क्लियर जवाब नहीं दिया, बल्कि फैंस को दुविधा में डाल दिया। उन्होंने कहा कि अभी काफी समय है। रोहित ने गुरुवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में एक दर्शक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, अक्तूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या भारत के चैंपियन पर फैंस के साथ जश्न मनाने के लिए खुली बस में परेड आयोजित की जाएगी, ठीक उसी तरह जैसे 2024 में निकाली गई। इस पर हिटमैन ने कहा, मुझे नहीं लगता कि अब बस परेड संभव होगी।

कुछ महीने पहले इंग्लैंड सीरीज के दौरान रोहित के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की अटकलें थीं, जिसका बीसीसीआई को खंडन करना पड़ा। वह पिछली बार जुलाई 2026 में भारतीय टीम की ओर से मैदान पर उतरे थे। उन्होंने लॉड्र्स के मैदान पर ऐतिहासिक शतक जमकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने 110 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाए, जो लॉड्र्स में किसी भारतीय प्लेयर की पहले वनडे सेंचुरी है।

Related Articles

Back to top button