Jio-Airtel से पूरे 1200 रुपये सस्ता है BSNL का 2399 वाला प्लान, वैलिडिटी में भी 47 दिन चलेगा एक्स्ट्रा

भारत के टेलीकॉम बाजार में प्राइवेट कंपनियों के लगातार महंगे होते रीचार्ज प्लान्स के बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने एक बार फिर बड़ा दांव खेला है। जहां Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी दिग्गज प्राइवेट कंपनियां अपने एनुअल यानी 1 साल की वैलेडिटी वाले प्लान्स के लिए भारी-भरकम कीमत वसूल रही हैं। वहीं, बीएसएनएल कम दाम में 1 साल से भी ज्यादा की लंबी वैलिडिटी दे रहा है। अगर आप बार-बार रीचार्ज करने के झंझट से बचना चाहते हैं और अपने पैसे बचाना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक जबरदस्त वैल्यू-फॉर-मनी डील साबित हो सकता है। फिलहाल, कंपनी प्लान के साथ एक्स्ट्रा वैलेडिटी दे रही है, लेकिन उसके बिना भी यह प्लान जियो-एययरटेल से 1200 रुपये सस्ता है। आइये, इस प्लान के बारे में जानते हैं।
कम दाम में ज्यादा वैलेडिटी
दरअसल, BSNL अपने यूजर्स के लिए 2399 रुपये का एनुअल प्लान पेश करता है। इस प्लान में आमतौर पर 365 दिन की वैलेडिटी मिलती है। लेकिन पिछले काफी समय से कंपनी प्लान के साथ 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलेडिटी ऑफर कर रही है। इस तरह प्लान कुल 412 दिन की वैलेडिटी के साथ मिल रहा है। इसके अलावा, यूजर्स को प्लान में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री SMS प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी का यह ऑफर एक सीमित समय का ऑफर है, जो केवल 12 सितंबर 2026 तक ही लागू रहेगा।
जियो-एयरटेल का प्लान 1200 रुपये महंगा
लेकिन अगर हम ऑफर के बिना भी देखें तो यह एयरटेल और जियो के काफी फिफायती है। जियो और एयरटेल दोनों कंपनियों का सबसे सस्ता एनुअल प्लान 3599 रुपये का आता है। वहीं, समान वैलेडिटी के साथ BSNL सिर्फ 2399 रुपये का प्लान ऑफर कर रही है। दोनों ही प्राइवेट ऑपरेटर्स BSNL के मुकाबले सीधे 1,200 रुपये महंगे हैं और फिलहाल 1200 ज्यादा लेने के बाद भी बीएसएनएल से पूरे 47 दिन कम वैलिडिटी ऑफर कर रहे हैं। अगर हम ऑफर हटा भी दें, तब भी यह प्लान जियो और एयरटेल से 1200 रुपये सस्ता है।
प्लान के बेनिफिट्स
प्लान के बेनिफिट्स को देखें तो एयरटेल 3599 रुपये वाले प्लान में रोज 2GB डेटा देता है। वहीं, जियो 2.5GB डेटा रोज देता है। इसके अलावा, दोनों प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आते हैं। इनमें कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। साथ ही, प्लान्स ओटीटी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहे हैं।




