व्यापार

 MMTC-Jupiter Wagons समेत इन शेयरों तेजी के संकेत

नई दिल्‍ली: महाराष्‍ट्र में नगर निगम चुनाव के कारण बीते गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार बंद था। इससे पहले बुधवार को यह लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के बीच आईटी और चुनिंदा बैंक शेयरों में निवेशकों ने बिकवाली की थी। इससे सेंसेक्स 245 अंक टूट गया था। जबकि निफ्टी में 66 अंक की गिरावट आई थी।
विदेशी पूंजी की निकासी लगातार जारी रहने और अमेरिकी टैरिफ संबंधी नई अनिश्चितताओं ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 244.98 अंक यानी 0.29 फीसदी गिरकर 83,382.71 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 442.49 अंक फिसलकर 83,185.20 अंक पर आ गया था। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 66.70 अंक यानी 0.26 फीसदी टूटकर 25,665.60 अंक पर आ गया था।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स, मारुति, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे थे। दूसरी तरफ, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी आई थी।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें MMTC, Jupiter Wagons, MRPL, Union Bank India, Chennai Petro, Hindustan Copper और Vedanta हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Tata Elxsi, V-Guard, Nippon Life AMC, Polycab India, Kalyan Jewellers, Go Digit General Insurance और Hexaware Technologies के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button