उत्तरप्रदेश
मारा गया मुस्तफिजुल रहमान, पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, STF का 1 सिपाही घायल

आजमगढ़: शातिर बदमाश मुस्तफिजूल रहमान उर्फ बाबू को एसटीएफ ने सोमवार देर रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया. मुठभेड़ में एसटीएफ का एक सिपाही महेंद्र सिंह भी घायल हुआ है. मौके से 32 बोर की एक पिस्टल, बाइक और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं. मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पर हत्या और हत्या के प्रयास और पुलिस हिरासत से फरार होने समेत 10 मुकदमे दर्ज थे. देर रात आजमगढ़ में मुठभेड़ हुई जिसमें मुस्तफिजूल मारा गया और उसके खौफ का अंत कर दिया गया.




