मध्यप्रदेशराष्ट्रीय

उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से ट्रेन से कूदे यात्री,दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने  कइयों की मौत

मुरैना( रानू शर्मा): मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बड़ा रेल हादसा होने की खबर है। इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई बताई  रही है । जानकारी के मुताबिक उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए यात्रियों ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इसी दौरान दूसरी पटरी पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में कई यात्री आ गए और जान से हाथ धोना पड़ा।  यह हादसा हेतमपुर स्टेशन के पास हुआ।

उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से हादसा

हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच इस दर्दनाक रेल हादसे से मातम पसर गया है।  उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद पटरियों पर उतरे यात्रियों की दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने मौत हो गई। लिहाजा हादसे में चार की मौत बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि उदयपुर इंटरसिटी एक्स्प्रेस में आग की अफवाह फैलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई. जिसमें कई यात्री चलती ट्रेन से कूद गए और दूसरी तरफ से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. ट्रेन से कटकर अब तक 4 यात्रियों की मौत होने की खबर है  जबकि कई लोग घायल  हैं। जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. फिलहाल बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

इस घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट पर रेल यातायात प्रभावित हो गया है. लिहाजा मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button