अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर, तेहरान ने कहा- अब परखने का समय

एएफपी, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। एएफपी से बातचीत में एक अमेरिकी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

अधिकारी के अनुसार, फ्रांस के वर्साय पैलेस में जी7 शिखर सम्मेलन के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ रात्रिभोज के दौरान ट्रंप ने समझौते पर व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षर किए।

अमेरिकी समाचार पोर्टल एक्सियोस ने सबसे पहले इस खबर को प्रकाशित किया था। जब रिपोर्ट के बारे में पूछा गया तो अमेरिकी अधिकारी ने स्पष्ट कहा, हस्ताक्षर की पुष्टि कर सकते हैं।

ईरान ने भी की पुष्टि

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने कहा कि इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन के मसौदे को राष्ट्रपतियों के हस्ताक्षरों के साथ अंतिम रूप दे दिया गया है। अब समझौते के कार्यान्वयन का परीक्षण करने का समय है।

Related Articles

Back to top button