अच्छा प्रदर्शन करो; चयनकर्ता खुद चुनेंगे, मोहम्मद शमी को जहीर खान की सलाह

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी की राह फिलहाल आसान नजर नहीं आ रही है। चयन समिति की मौजूदा योजनाओं में अनुभवी तेज गेंदबाज का नाम प्रमुखता से दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने शमी को एक अहम सलाह दी है। जहीर का मानना है कि शमी को टीम के फैसलों के बजाय उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए, जो उनके नियंत्रण में हैं। जहीर खान ने कहा कि अगर शमी लगातार मैच खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्हें खुद को उपलब्ध रखना चाहिए।
उनके मुताबिक, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की सोच अलग हो सकती है, लेकिन खिलाड़ी के लिए सबसे जरूरी है कि वह अपने स्तर पर योगदान देने की कोशिश जारी रखे। जहीर ने कहा, यह आपका फैसला है कि आप किस तरह आगे बढऩा चाहते हैं। अगर आप मैच खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो आप उपलब्ध रहते हैं। जहीर के अनुसार, शमी को वही करना चाहिए जो वह फिलहाल कर रहे हैं, मैच खेलना और प्रदर्शन करना।




