अंतर्राष्ट्रीय

‘पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं’, ट्रंप बोले- भारत-अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया और उनकी तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच जल्द ही एक व्यापार समझौता हो जाएगा।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि कई सालों तक भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया… वे हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलते थे और कुछ नहीं देते थे… अब स्थिति पूरी तरह उलट गई है और हम भारत के साथ अच्छा पैसा कमा रहे हैं। लेकिन हम एक डील तक पहुंच जाएंगे क्योंकि मुझे आपका प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) बहुत पसंद है; वे मेरे अच्छे दोस्त हैं, हमारी अच्छी बनती है और हमारा अच्छा संबंध है।

ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ अपने अच्छे व्यक्तिगत संबंधों पर जोर देते हुए भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौता शीघ्र ही हो जाएगा।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने मंगलवार को 60 देशों से आयातित सामान पर जबरन मजदूरी से जुड़े मुद्दे का हवाला देते हुए अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इनमें भारत भी शामिल है।

यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (यूएसटीआर) ने 54 अर्थव्यवस्थाओं की सूची जारी की है, जिनमें भारत, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया आदि देश शामिल हैं। इन देशों पर 10 प्रतिशत या 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button