S26 Ultra आधे दाम में, iPhone, Pixel और Samsung फोन्स के बदले मिल रही छूट

सैमसंग ने अपनी S26 सीरीज को लॉन्च कर दिया। इसके अल्ट्रा मॉडल की कीमत 1,39,999 से शुरू होती है। हालांकि आप चाहें, तो इसे आधे दाम में भी खरीद सकते हैं। जाहिर तौर पर इसके लिए आपको अपना मौजूदा फोन एक्सचेंज करना होगा। फ्लिपकार्ट के अनुसार इस तरह से सैमसंग के नए अल्ट्रा डिवाइस पर 85,750 रुपये तक की छूट पाना संभव है।
हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस डिवाइस को S26 Ultra के बदले एक्सचेंज कर रहे हैं। हम प्रमुख स्मार्टफोन्स की एक्सचेंज वैल्यू नीचे शेयर कर रहे हैं, साथ ही यह भी बताएंगे कि आप अपने डिवाइस की एक्सचेंज वैल्यू कैसे पता कर सकते हैं?
iPhone 16 Pro Max के बदले S26 Ultra की कीमत
अगर आप S26 सीरीज का कोई स्मार्टफोन खरीदने के लिए iPhone 16 Pro Max को एक्सचेंज करते हैं, तो S26 Ultra के लिए आपको 85,750 रुपये का ऑफ मिलेगा। ऐस में S26 Ultra आपको लगभग 54 हजार का पड़ेगा।
यही दाम बाकी के S26 और S26+ मॉडलों पर भी लागू होते हैं। ऐसे में 87,999 का S26 एक्सचेंज के बाद 2,249 रुपये और 1,19,999 रुपये का S26+ एक्सचेंज के बाद लगभग 34,000 रुपये का पड़ेगा।
S25 Ultra के बदले S26 Ultra की कीमत
अगर आप S26 सीरीज का कोई स्मार्टफोन खरीदने के लिए S25 Ultra को एक्सचेंज करते हैं, तो S25 Ultra के लिए आपको 78,200 रुपये का ऑफ मिलेगा। ऐस में S26 Ultra आपको लगभग 62,000 का पड़ेगा।
यही दाम बाकी के S26 और S26+ मॉडलों पर भी लागू होते हैं। ऐसे में 87,999 का S26 एक्सचेंज के बाद 9,799 रुपये और 1,19,999 रुपये का S26+ एक्सचेंज के बाद लगभग 42,000 रुपये का पड़ेगा।
S24 Ultra के बदले S26 Ultra की कीमत
अगर आप S26 सीरीज का कोई स्मार्टफोन खरीदने के लिए S24 Ultra को एक्सचेंज करते हैं, तो S24 Ultra के लिए आपको 56,300 रुपये का ऑफ मिलेगा। ऐस में S26 Ultra आपको लगभग 64,000 रुपये का पड़ेगा।
यही दाम बाकी के S26 और S26+ मॉडलों पर भी लागू होते हैं। ऐसे में 87,999 का S26 एक्सचेंज के बाद 31,000 रुपये और 1,19,999 रुपये का S26+ एक्सचेंज के बाद लगभग 64,000 रुपये का पड़ेगा।ॉ
Pixel 10 Pro के बदले S26 Ultra की कीमत
अगर आप S26 सीरीज का कोई स्मार्टफोन खरीदने के लिए Pixel 10 Pro को एक्सचेंज करते हैं, तो Pixel 10 Pro के लिए आपको 63,200 रुपये का ऑफ मिलेगा। ऐस में S26 Ultra आपको लगभग 77,000 का पड़ेगा।
यही दाम बाकी के S26 और S26+ मॉडलों पर भी लागू होते हैं। ऐसे में 87,999 का S26 एक्सचेंज के बाद 25,000 रुपये और 1,19,999 रुपये का S26+ एक्सचेंज के बाद लगभग 57,000 का पड़ेगा।
ऐसे चेक करें वैल्यू
अगर आप अपने डिवाइस की वैल्यू चेक करना चाहते हैं, तो Flipkart पर S26 सीरीज का वह स्मार्टफोन सर्च कर लें जिसके बदले आप अपने फोन की वैल्यू चेक करना चाह रहे हैं। इसके बाद
- नीचे मौजूद Exchange Offer के सामने मौजूद Apply पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने फोन का ब्रैंड चुनें।
- अब फोन का मॉडल चुनें।
- इसके बाद अलग-अलग कंडीशन के हिसाब से आपके फोन की कीमत आपको पता चल जाएगी।




