राष्ट्रीय

संसद सत्र से पहले कल मोदी कैबिनेट की बड़ी बैठक, परिसीमन बिल पर चर्चा संभव

केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है. लोकसभा का सत्र 30 नवंबर से और राज्यसभा का सत्र 2 दिसंबर से बुलाया जाएगा. सरकार ने दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों से इस संबंध में अनुरोध किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे लेकर शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को यूनियन कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होने की संभावना है.

सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा को सोमवार, 30 नवंबर 2026 से और राज्यसभा को बुधवार, 2 दिसंबर 2026 से फिर से बुलाएं. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि कामकाज की जरूरतों को देखते हुए, दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है.

माना जा रहा है कि सरकार इस सत्र में कुछ अहम विधायी और सरकारी कामकाज निपटाना चाहती है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस सत्र में कौन से विधेयक या प्रस्ताव लाए जाएंगे. यह मानसून सत्र का ही विस्तार है, जो अगस्त से रिकॉर्ड समय के लिए स्थगित चल रहा है.

नरेंद्र मोदी सरकार की योजना चुनाव क्षेत्रों की संख्या बढ़ाने और उनकी सीमाएं फिर से तय करने की है, जिसे 2023 के कानून के तहत महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए जरूरी शर्त माना जा रहा है. रिजिजू ने यह तो नहीं बताया कि सरकारी कामकाज क्या होगा, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक के एजेंडे में परिसीमन बिल शामिल है.

Related Articles

Back to top button