अन्य खबरें

दिल थाम कर देखें ये वीडियो, नदी किनारे धूप सेंकता दिखा विशालकाय एनाकोंडा, नजारा देख सहम गए लोग!

Snake Viral Video : अमेजन के घने जंगलों को हमेशा से रहस्यों का भंडार माना जाता है, लेकिन इस बार सामने आई एक तस्वीर ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. ब्राजील में अमेजन नदी के किनारे स्थानीय लोगों ने एक बेहद विशाल एनाकोंडा को कैमरे में कैद किया है.

जिसे देखकर लोगों को हॉलीवुड की फिल्म Anaconda की याद आ गई. अब इस खौफनाक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं.

वायरल क्लिप में नदी के किनारे कीचड़ से सना एक लंबा-चौड़ा सांप दिखाई दे रहा है. उसका आकार इतना बड़ा लग रहा है कि पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि वह सच में जीवित है या नहीं. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, सांप की मोटाई और लंबाई इतनी ज्यादा थी कि वह किसी बड़े वाहन के टायर को भी छोटा साबित कर सकता है. जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ी, वे कुछ पल के लिए सन्न रह गए.

एनाकोंडा वैसे भी दुनिया के सबसे बड़े और भारी सांपों में गिना जाता है, लेकिन वीडियो में दिख रहा यह सांप सामान्य से कहीं ज्यादा विशाल नजर आ रहा है. हालांकि इसकी असली लंबाई और वजन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन देखने वालों का कहना है कि यह अब तक देखे गए सबसे बड़े सांपों में से एक हो सकता है.

बताया जा रहा है कि इस पूरे नजारे को स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया. वीडियो में आसपास का घना जंगल और नदी का किनारा साफ दिखाई देता है, जो इस दृश्य को और भी डरावना बना देता है. जैसे ही यह क्लिप इंटरनेट पर आई, लोगों के बीच तेजी से फैल गई और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.

Related Articles

Back to top button