Telegram पर चुटकियों में भेंजे हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो, सिंपल ट्रिक

अगर आप भी Telegram पर अक्सर फोटो और वीडियो भेजते रहते हैं, ऐसे में आपने देखा होगा कि भेजने के बाद उनकी क्वालिटी थोड़ी कम हो जाती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐप डिफॉल्ट रूप से मीडिया फाइल्स को कंप्रेस कर देता है. इससे फाइल का साइज छोटा हो जाता है और जल्दी भेजना आसान होता है, लेकिन दिक्कत यह है कि फोटो थोड़ी ब्लर हो जाती है या वीडियो की क्लैरिटी कम हो जाती है. परेशानी तब बढ़ जाती है जब आप किसी को फोटो, एडिटेड वीडियो या जरूरी डॉक्यूमेंट भेज रहे हों.
हाई क्वालिटी में कैसे भेजें फोटो और वीडियो?
Telegram से फोटो या वीडियो को गैलरी से सीधे भेजने की बजाय ‘फाइल’ के फॉर्मेट में भेजने से मीडिया क्वालिटी नहीं घटती है.
इसके लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
- Telegram खोलें और जिस चैट में भेजना है उसे ओपन करें
- नीचे दिए गए अटैचमेंट आइकन पर टैप करें
- अब ‘Gallery’ की जगह ‘File’ या ‘Document’ चुनें
- अपने फोन से फोटो या वीडियो सिलेक्ट करें
- Send पर टैप करें
- बस इतना करते ही आपकी फाइल बिना किसी कंप्रेशन के भेजी जाएगी.
फाइल फॉर्मेट का इस्तेमाल करने से क्या होगा?
जब आप फोटो या वीडियो को फाइल के तौर पर भेजते हैं, तो उसकी पूरी क्वालिटी वैसी ही रहती है जैसी आपके फोन में है. न तो उसका साइज बदलता है और न ही उसकी डिटेल्स कम होती हैं. हालांकि, इसमें एक छोटा सा फर्क है. फाइल के फॉर्मेट में भेजी गई फोटो का प्रीव्यू थोड़ा सिंपल दिख सकता है. यानी चैट में वह वैसे आकर्षक नहीं दिखेगी जैसे नॉर्मल फोटो दिखती है. लेकिन जब रिसीवर उसे डाउनलोड करेगा, तो उसे पूरी हाई क्वालिटी मिलेगी.
कब करें इस ट्रिक का इस्तेमाल?
यह ट्रिक हर छोटी-मोटी फोटो के लिए जरूरी नहीं है, जैसे मीम्स या कैजुअल चैट. लेकिन कुछ खास मामलों में यह बहुत काम आती है:
- हाई क्वालिटी फोटो या वीडियो भेजते समय
- अपने काम या पोर्टफोलियो शेयर करते वक्त
- फोन से दूसरे डिवाइस में फाइल ट्रांसफर करते समय
- जरूरी स्क्रीनशॉट या डॉक्यूमेंट भेजते समय
Telegram पर फाइल भेजने की लिमिट भी काफी ज्यादा होती है, जिससे बड़े वीडियो या भारी फाइल भी आसानी से शेयर की जा सकती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपकी भेजी गई फोटो और वीडियो बिल्कुल साफ और ओरिजिनल दिखें, तो यह तरीका आपके लिए सबसे आसान और भरोसेमंद है.




