मेस महाराज हॉस्टल में सेंक रहे थे रोटी, तभी दरवाजे से मगरमच्छ की एंट्री, देखते ही भागने लगे लोग

Crocodile Viral Video: सोचिए… आप अपने काम में व्यस्त हों और आपको जरा भी अंदाजा न हो कि खतरा बस कुछ कदम पीछे खड़ा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों को इसलिए डरा रहा है, क्योंकि इसमें कैमरे ने वही पल कैद कर लिया, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं.
यह वीडियो राजस्थान के शिक्षा नगरी बोले जाने वाले कोटा शहर का है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक हॉस्टल की मेस में एक शख्स बिल्कुल बेफिक्र होकर खाना बना रहा होता है. वह अपने काम में पूरी तरह व्यस्त था. उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल उसके साथ क्या होने वाला है.
पीछे से आया खूंखार मेहमान
तभी अचानक पीछे से एक बड़ा सा मगरमच्छ चुपचाप मेस के अंदर दाखिल हो जाता है. यह मगरमच्छ करीब 4 से 5 फीट लंबा था मगरमच्छ की चाल और उसका आकार देखकर ही किसी की भी रोंगटे खड़े हो जाएं. वह धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और मेस के बीचों-बीच पहुंच जाता है. वो मगरमच्छ इतनी शांती से किचन में जाता है मानों वो उस शख्स से कह रहा हो ‘भैया मुझें खाने को कुछ मिलेगा क्या?’
जैसे ही शख्स की मुड़कर पीछे देखता है तो वह सहम जाता है. इतने खतरनाक और खूंखार जानवर को अपने इतने करीब देखकर कुक की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है. वह एक पल की भी देरी नहीं करता और अपनी जान बचाने के लिए तुरंत वहां से दुम दबाकर भाग जाता है. गनीमत यह रही कि समय रहते उसकी नजर मगरमच्छ पर पड़ गई, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था.
इस डरावने और चौंकाने वाले वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ‘@Vishii14’ नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हाहाकार मच गया.
यूजर्स इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग हैरान हैं कि आखिर शहर के बीचों-बीच या हॉस्टल के अंदर इतना बड़ा मगरमच्छ कैसे पहुंच गया? कुछ लोगों ने इसे कुक की किस्मत बताया कि वह बाल-बाल बच गया, तो कुछ ने वन विभाग की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. यह वीडियो इस बात का सबूत है कि खतरे कभी भी और कहीं भी आ सकते हैं. फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है.




