मनोरंजन

कौन थीं कुमुद, जिनकी मौत से टूटे सलमान खान, अर्पिता सोहेल सहित पूरे परिवार गम में डूबा

सलमान खान की फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे का 9 जून, 2026 को मुंबई में कैंसर से निधन हो गया था. अपने परिवार की करीबी दोस्त के अंतिम संस्कार में सलमान खान भी शामिल हुए थे. इस दौरान सुपरस्टार काफी इमोशनल नजर आए और उनकी आंखों में आंसू दिखे. सलमान ही नहीं कुमद राणे को अंतिम विदाई देने के लिए अर्पिता और सोहेल  सहित पूरा खान परिवार पहुंचा था. इस दौरान सभी काफी भावुक नजर आये. जानते हैं आखिर कुमुद राणे कौन थी जिनके निधन से सलमान खान टूट गए हैं.

कुमुद राणे कौन थीं?
ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमोद राणे एक रिस्पेक्टेड एंटरप्रेन्योर और दुबई में ‘रेन ब्यूटी बार’ की फाउंडर थीं. ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में अपने कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए उन्हें कई सम्मान मिले थे. प्रोफेशनल सक्सेस के अलावा, सलमान खान के परिवार के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी और  राणे का खान फैमिली के साथ कई सालों का रिश्ता था. उनके बीच का गहरा रिश्ता तब साफ़ दिखा जब परिवार के कई सदस्य उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए इकट्ठा हुए. सलमान खान के साथ उनकी मां सलमा खान और हेलेन, साथ ही सोहेल खान, निर्वाण खान, अरहान खान और अर्पिता खान शर्मा भी मौजूद थे.

सोहेल खान ने पोस्ट कर कुमुद को दी श्रद्धांजलि
सोहेल खान ने सोशल मीडिया पर कुमुद राणे को इमोशनल श्रद्धांजलि दी.  इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर करते हुए सोहेल ने लिखा, “आज मैंने अपनी प्यारी बहन को खो दिया. दुनिया में कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता. कुमुद राणे कबीर और कुग्गी के लिए लाइफलाइन थीं. ऐसे समय में लगता है कि ज़िंदगी कितनी नाइंसाफ़ी करती है और इंसान भगवान पर सवाल उठाने लगता है. मैं प्रार्थना करता हूँ कि वह जहां भी हों, खुश रहें. हम उन्हें हमेशा याद करेंगे.”

अर्पिता खान शर्मा ने भी कुमुद को दी श्रद्धांजलि
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने भी इंस्टा स्टोरी पर कुमुद संग अपनी और अपने बच्चों की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अर्पिता ने तस्वीर के साथ मेंशन किया, “डियरेस्ट कुमुदहमने साथ में जो भी समय बिताया, उसे हम हमेशा याद रखेंगे. आपका अपनापन, आपका प्यार और आपका ह्यूमर बहुत याद आएगा. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और मुझे पता है कि आप हमेशा हम पर अपनी नज़र बनाए रखेंगी. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, माई लव.” 

यूलिया वंतूर ने भी कुमुद को किया याद
सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी कुमुद राणे संग अपनी तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी. यूलिया ने इसके साथ ही लिखा, “तुम्हें हमेशा ऐसे ही याद रखेंगे, खुश, प्यार से घिरे हुए और अपनों के बीच.प्यार और सुकून के साथ आराम करो, हमारी डियर.” 

कुमुद का फिल्मी लोगों से था गहरा रिश्ता
वहीं खान परिवार ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी कुमुद के निधन पर शोक जता रहे हैं. बता दें कि कुमुद के इंस्टा अकाउंट पर सलमान खान ही नहीं मलाइका अरोड़ा और बॉबी देओल सहित कई सेलेब्स के साथ फोटो हैं जिनसे पता चलता है कि उनका फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से गहरा रिश्ता था. बीना काक ने भी कुमुद राणे संग अपनी तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. बीना ने अपनी पोस्ट में लिखा, ” रेस्ट इन पीस हमारी डार्लिंग कुमुद, हम आपको बहुत मिस करेंगे.”

Related Articles

Back to top button