मनोरंजन

राम-रावण के किरदार में किसे निभाना ज्यादा मुश्किल? ‘रामायण’ की ‘कैकेयी’ लारा दत्ता ने दिया जवाब- ‘ उन्हें भगवान रूप लेना था’

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के अहम किरदारों को बेहतरीन कलाकारों ने निभाया है. कैकेयी भी इसका एक अहम किरदार है, जिसे लारा दत्ता ने निभाया है. उन्होंने फिल्म के सीन्स, अहम किरदारों और उनकी जटिलताओं पर बात की. उन्होंने बताया कि राम और रावण में से किस किरदार को निभाना ज्यादा मुश्किल है? रणबीर कपूर और यश के अभिनय क्षमता पर भी बात की.

नई दिल्ली: ‘रामायण’ फिल्म के इंटरवल के बीच दर्शक रो रहे थे और लारा दत्ता के किरदार से नफरत जता रहे थे. आखिर, कैकेयी की मांग की वजह से भगवान राम को 14 साल के लिए वनवास भेजना गया था. लारा दत्ता इस नफरत को अपनी तारीफ मानती हैं. उन्होंनेअब राम और रावण के किरदारों में रणबीर कपूर और यश की परफॉर्मेंस की तुलना की. उन्होंने बताया कि कौन सा किरदार निभाना ज्यादा मुश्किल था.

लारा दत्ता ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि राम का किरदार रावण की तुलना मुश्किल है. उन्होंने रावण के रोल में यश की तारीफ की. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा, ‘रावण के पास वे सभी इमोशनल साधन मौजूद थे जिनका इस्तेमाल एक अभिनेता कर सकता है, जबकि राम के पास ऐसा नहीं था. उन्हें भगवान का रूप लेना था. मुझे उम्मीद है कि लोग समझेंगे कि रावण की तुलना में राम के किरदार को निभाना कितना ज्यादा कठिन है.

लारा दत्ता ने कैकेयी के किरदार की कई परतों को सामने रखा. कैकेयी एक योद्धा राजकुमारी थीं, जिन्होंने जीवन में कई मुश्किलों का सामना किया. जन्म के समय अपनी मां को खोया, युद्ध में राजा दशरथ की जान बचाई और उनकी सबसे प्रिय रानी बनीं. लारा दत्ता ने ‘कोप भवन’ के सीन के बारे में विस्तार से बात की, जिसमें भगवान राम के वन जाने से पहले उनका और रानी कैकेयी का आमना-सामना होता है. लारा को कैकेयी का किरदार निभाने में संतुष्टि मिली.

Related Articles

Back to top button