तकनीकी

आपके Wi-Fi से कौन-कौन चला रहा है मुफ्त इंटरनेट? फोन में रखें ये 3 ऐप्स, स्पीड और सेफ्टी दोनों मिलेगी नंबर-1

आपके घर में ब्रॉडबैंड Wi-Fi लगा है तो 3 ऐप्स फोन में रखना फायदेमंद हो सकता है। Fing, WiFi AR, WiFi Map या Instabridge नाम के ऐप्स आपको वाईफोन कनेक्शन से जुड़े अनजान नंबरों से सुरक्षित रखते हैं। घर में वाईफाई के सबसे अच्छे सिग्नलों की जगह बताते हैं और पब्लिक वाईफाई के पासवर्ड बता देते हैं।

ब्रॉडबैंड Wi-Fi लगाने के बाद लोग अपने फोन में आमतौर उस कंपनी का ऐप ही रखते हैं जिसका कनेक्शन लिया होता है। लेकिन कई बार ऐप में इतनी सुविधाएं नहीं होतीं, जितनी होनी चाहिए। जैसे- आपके वाईफाई से कितने स्मार्टफोन कनेक्ट हैं क्या कभी आपके ऐप ने यह बताया है? घर में WiFi के सबसे अच्छे सिग्नल कहां आ रहे हैं, क्या ऐप ने कभी यह चेक करने की सुविधा दी है? अगर नहीं तो फोन में 3 ऐप्स को आप इंस्टॉल कर सकते हैं। तीनों ही ऐप्स बहुत काम के हैं और वाईफाई इस्तेमाल के दौरान मददगार बन सकते हैं। आइए जानते हैं।

सबसे पहला ऐप है Fing। ये गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है और पूरी तरह से लीगल है। ऐप इतने कमाल का है कि एक बार अगर आपने इसे डाउनलोड कर लिया, तो यह आपको बता देगा कि आपके WiFi से कितने डिवाइसेज कनेक्टेड हैं। अगर कोई ऐसी डिवाइस आपके वाईफाई से कनेक्टेड दिखती है जिसके बारे में आप नहीं जानते तो इस ऐप की मदद से आप उस डिवाइस को स्थायी रूप से ब्लॉक भी कर सकते हैं। यानी यह ऐप आपको अनजान डिवाइसों के वाईफाई से कनेक्ट होने से बचाता है।

WiFi AR

दूसरा ऐप है WiFi AR। यह ऐप आपके वाई-फाई को स्कैन करके बता देगा कि आपके घर में वाई-फाई की स्पीड सबसे तेज कहां पर आ रही है। अक्सर उस कमरे में तो सिग्नल फुल होते हैं जहां राउटर रखा होता है, लेकिन दूसरे कमरों में स्पीड कम हो जाती है। ऐसे में WiFi AR नाम का ऐप यूजर को घर के उन एरिया के बारे में बताता है जहां नेटवर्क सबसे बेस्ट आते हैं। यह पता होने पर आप वीडियो कॉल या ऑफिस मीटिंग के दौरान सही जगह पर रहकर बात कर सकते हैं। यह ऐप भी गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

WiFi Map या Instabridge

WiFi Map या Instabridge दोनों अलग ऐप हैं, लेकिन इनका काम एक ही है। ये ऐप आपको आपके एरिया के सारे पब्लिक वाई-फाई का पासवर्ड बता देगा। मान लो आप कहीं बाहर घूम रहे हो और आपका नेट खत्म हो जाए, तो आप बिना इंटरनेट के जरूरी काम नहीं कर पाओगे। WiFi Map या Instabridge होने से आप अपने एरिया के पब्लिक वाईफाई की जानकारी पा लोगे और उनसे कनेक्ट करके इंटरनेट चला लोगे।

लेकिन कुछ बाताें का रहे ध्यान

  • एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि जब भी आप पब्लिक वाईफाई का यूज करते हैं, तब फोन में नेट बैंकिंग या यूपीआई से जुड़े काम नहीं करने चाहिए।
  • पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी के दौरान ही किया जाना चाहिए जब आपके फोन में इंटरनेट बिलकुल भी नहीं आ रहा हो।

Related Articles

Back to top button