अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने छुए हिंदू धर्मगुरु के पैर! BRICS सम्मेलन के बीच इंटरनेट में छाया वीडियो

BRICS समिट के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज की मुलाकात का एक वीडियो चर्चा में है।सनातन की आध्यात्मिक परंपरा और मानवता का संदेश सुनने के दौरान पेजेश्कियन के चरण स्पर्श वाला सीन सोशल मीडिया पर खास आकर्षण बना हुआ है।

नई दिल्ली: BRICS समिट के बीच एक मुलाकात ने अचानक सबका ध्यान खींच लिया। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन भारतीय धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों और कारोबारियों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज भी मौजूद थे। कार्यक्रम की तस्वीरों और सामने आए वीडियो में दोनों की मुलाकात का एक खास सीन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

चरण स्पर्श वाला वो पल

वायरल वीडियो में पेजेश्कियन जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज के सामने झुकते और उनके चरण स्पर्श करते नजर आते हैं। यही सीन इस पूरे वीडियो का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा बन गया है। वीडियो में आसपास मौजूद लोग भी इस मुलाकात के दौरान दिखाई दे रहे हैं।

सनातन और मानवता का संदेश

कार्यक्रम में धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों पर भी चर्चा हुई। जगद्गुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने अपने संबोधन में सनातन की आध्यात्मिक परंपरा और मानवता से जुड़े संदेश पर बात की। इस मुलाकात के दौरान पेजेश्कियन ने भारतीय धार्मिक नेताओं, बुद्धिजीवियों और कारोबारियों से संवाद किया। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि दैवीय धर्मों की शिक्षाओं का केंद्र न्याय स्थापित करना और मानव गरिमा की रक्षा करना है।

BRICS के बीच दिखी सांस्कृतिक तस्वीर

पेजेश्कियन 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं और इसी दौरान भारत में उनकी कई अहम मुलाकातें हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक में भारत-ईरान संबंधों, पश्चिम एशिया की स्थिति और शांति के लिए संवाद एवं कूटनीति पर चर्चा हुई। ऐसे में जगद्गुरु के साथ उनकी यह मुलाकात BRICS की कूटनीतिक हलचल के बीच सामने आई एक अलग सांस्कृतिक और आध्यात्मिक तस्वीर पेश करती है।

Related Articles

Back to top button