तकनीकी

एक बिल में पूरे परिवार का मोबाइल खर्च, Airtel या Vi कौन बेहतर?

घर के सभी मोबाइल नंबरों का खर्च अलग-अलग मैनेज करना कई बार मुश्किल हो जाता है. इसी परेशानी को कम करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां फैमिली पोस्टपेड प्लान ऑफर करती हैं. इनमें एक ही अकाउंट के तहत फैमिली के कई मोबाइल नंबर जोड़े जा सकते हैं और सभी का बिल एक साथ चुकाया जा सकता है. ऐसे में में Airtel और Vodafone Idea (Vi) अलग-अलग कीमतों पर ऐसे प्लान पेश करते हैं. इनमें डेटा शेयरिंग, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन जैसे फायदे मिलते हैं, हालांकि दोनों कंपनियों के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स और कनेक्शन की संख्या अलग-अलग है. तो आइए जानते हैं कि Airtel और Vi के फैमिली पोस्टपेड प्लान में क्या मिलता है और कौन सा ऑप्शन किस फैमिली के लिए बेहतर हो सकता है.

पोस्टपेड प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें आपको पहले से रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होती है। आप पूरे महीने सर्विस का इस्तेमाल करते हैं और बाद में बिल पे करते हैं। इसके साथ Airtel इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई डेटा लिमिट, क्लाउड स्टोरेज, सिक्योरिटी फीचर्स और OTT सब्सक्रिप्शन जैसे कई फायदे जोड़ता है, जिससे ये प्लान्स सिर्फ मोबाइल कनेक्शन नहीं बल्कि एक कंप्लीट डिजिटल पैकेज बन जाते हैं।

Airtel Postpaid Plans 2026: एक नजर में पूरी रेंज

Airtel के पोस्टपेड प्लान्स ₹449, ₹549, ₹699, ₹999, ₹1199, ₹1399 और ₹1749 प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं। इन प्लान्स में 1 से लेकर 5 SIM तक जोड़ने का विकल्प मिलता है, जिससे फैमिली यूजर्स के लिए यह बेहद सुविधाजनक बन जाते हैं। सभी प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल, STD और रोमिंग) और प्रतिदिन 100 SMS शामिल हैं। डेटा की बात करें, तो एंट्री-लेवल प्लान में ही 300GB तक मासिक डेटा मिलता है, जबकि टॉप प्लान में यह बढ़कर 420GB तक पहुंच जाता है। इसके अलावा, हर प्लान में अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन और डिजिटल बेनिफिट्स शामिल किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button