कैनरा बैंक में नौकरी के लिए इस डेट तक करें अप्लाई

ब्यूरो— नई दिल्ली
बैंक में नौकरी पाने की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। कैनरा बैंक ने बंपर पदों पर अप्रेंटिस भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 23 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3500 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 सितंबर 2025 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता जरूर चेक करें।




