उत्तरप्रदेश

दोस्त की भाभी की गंदी चाल: 9वीं के छात्र को नैनीताल ले जाकर की दरिंदगी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। जहां एक महिला पर आरोप लगा है कि वह 17 वर्षीय एक किशोर (9वीं का छात्र) को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले गई, जहां उसका शारीरिक शोषण किया गया। इतना ही नहीं, महिला ने छात्र का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 10 लाख रुपए की डिमांड की।

17 फरवरी को अचानक लापता हुआ था छात्र
घटना की शुरुआत 17 फरवरी को हुई, जब कक्षा 9 में पढ़ने वाला छात्र अचानक घर से लापता हो गया। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था, जिससे परिवार बेहद परेशान हो गया। काफी खोजबीन के बाद छात्र की मां को पता चला कि उनका बेटा कैंपबेल रोड पर अपने एक दोस्त के घर जाता था। जब वह वहां पहुंचीं, तो जानकारी मिली कि दोस्त की भाभी छात्र को अपने साथ कहीं ले गई है।

नैनीताल के होटल में शोषण और ब्लैकमेलिंग
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने 21 फरवरी को किशोर को बरामद कर लिया। घर लौटने पर किशोर काफी डरा हुआ था। परिजनों के भरोसे में लेने पर उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी महिला उसे बहाने से नैनीताल ले गई और रास्ते में ही उसका सिम कार्ड निकाल कर फेंक दिया ताकि कोई संपर्क न कर सके। नैनीताल के एक होटल में महिला ने उसके साथ गलत काम किया और उसकी फोटो व वीडियो बना लिए। वापस आने के बाद महिला अलग-अलग नंबरों से मैसेज भेजकर 10 लाख रुपए मांगने लगी। पैसे न देने पर उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस की कार्रवाई और पॉक्सो एक्ट
छात्र की मां की शिकायत पर ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ वसूली (Extortion), मारपीट, धमकी और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Related Articles

Back to top button