छत्तीसगढ़

खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

जगदलपुर। बस्तर में मामूली घरेलू विवाद ने रिश्ते की मर्यादाओं को तोड़ते हुए एक महिला की जान ले ली। खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठा गया है। यह मामला करमरी गांव का है।

मृतका की पहचान पूर्णिमा उर्फ फुरनी बघेल के रूप में हुई है, जिसकी शादी रेंगा बघेल से करीब 15 साल पहले हुई थी। तीन छोटे बच्चों की मां फुरनी को उसके पति ने लकड़ी के बत्ते से बुरी तरह पीटा। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे, जहां फुरनी को घर के भीतर मृत पाया। उनके सिर और नाक पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

Related Articles

Back to top button