गले से निकलेगी कोयल जैसी आवाज, ठंड में भी रहेंगे स्वस्थ और फुर्तिला… कई रोगों के लिए संजीवनी है ये सुखी लकड़ी

बलिया: आज हम आपको एक ऐसी सूखी लकड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अक्सर पान की दुकान पर आसानी से मिल जाया करती है. अगर इसका सेवन औषधि रूप में सही तरीके से किया जाए, तो इसके फायदे चौंकाने वाले हैं. बिल्कुल सही सुना आपने, हम बात कर रहे हैं मुलेठी की, जो ठंड के मौसम में छोटी-सी मुलेठी सेहत के लिए बड़ा सहारा बन सकती है. इसमें मौजूद गुणकारी और लाभकारी गुण गले की खराश, सूखी खांसी और सूजन से राहत दिलाने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं.
मुलेठी का सेवन पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों और गले की जलन में भी राहत दे सकती हैं. इसे मुंह में डालकर, कूचकर चूसने, चाय यानि काढ़ा, शहद या गर्म दूध में मिलाकर लिया जा सकता है. इसके अलावा, इसको रातभर पानी में भिगोकर सुबह सेवन किया जाता है. इसके चूर्ण का प्रयोग भी कई रूपों में किया जाता है. आइए विस्तार से जानते हैं.
बेहद लाभकारी और गुणकारी औषधि गुण
शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मझौली बांसडीह रोड बलिया के 10 साल अनुभवी सहायक प्रोफेसर आयुर्वेदाचार्य डॉ. पंकज सिंह कुशवाहा ने कहा कि अक्सर पान की दुकान पर मिलने वाली मुलेठी बेहद लाभकारी और गुणकारी औषधि है. इसको आयुर्वेद में यष्टिमधु, मधुयष्टि, जेठीमधु या मुलहठी के नाम से जाना जाता हैं. ऐसे मुलेठी के एक नहीं, बहुत बहुत सारे फायदे हैं. मुलेठी गले के लिए बहुत उत्तम औषधि बताई गई है. यही कारण है कि पान वाले विशेष रूप से इसका उपयोग करते हैं, क्योंकि यह गले के खराश को सही करती है. लेकिन सेवन का तरीका सही मालूम होना चाहिए. यह खांसी में राहत देती है और साथ में आवाज को मधुर बनाती है. लोग मधुर आवाज के लिए विशेष रूप से इसका सेवन करते हैं.