दिल्ली

प्रीत विहार के कैफे में 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिला समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली,। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाएं महफूज नहीं हैं। आलम यह है कि अब उनके साथ काम करने वाले सहकर्मी ही उनकी आबरू के दुश्मन बन रहे हैं।

ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार से सामने आया है, जहां एक महिला के साथ उसके सहकर्मियों ने ही सामूहिक दुष्कर्म किया।

सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग अभी-भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक कैफे में काम करती थी, जहां इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी काम करते थे।

बता दें कि पीड़िता ने सोमवार रात अपने सहकर्मियों के साथ ‘सल्तनत कैफे’ में आयोजित एक पार्टी में हिस्सा लिया। कैफे बंद होने के बाद भी ये लोग नाचते गाते रहे, चूंकि चाबी इन्हीं के पास थी। इसके बाद सुबह 3:30 बजे ये लोग वहां से निकल गए।

Related Articles

Back to top button