दतिया पहुंची भूमि पेडनेकर, मां पीतांबरा के दरबार में टेका माथा

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों भक्ति के रंग में रंगी नज़र आ रही हैं. वे आए दिन किसी मंदिर में दिख जाती हैं. बुधवार को वे मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा शक्तिपीठ पहुंची. उन्होंने पूरे विधि-विधान से मां बगलामुखी की पूजा की और माता का आशीर्वाद लिया.
फिर अभिनेत्री ने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और जल चढ़ाया. जैसे ही उनके फैंस को पता चला कि भूमि पेड़नेकर दतिया आईं हुईं हैं, वैसे ही उनसे मिलने के लिए भीड़ लग गई. लेकिन फैंस उनसे मिल नहीं पाए. इस पूरी यात्रा के दौरान भूमि पेडनेकर ने मीडिया और फैंस सभी से दूरी बनाए रखी.
अचलेश्वर महादेव मंदिर की तस्वीरें की थी शेयर
कुछ दिनों पहले वे अचलेश्वर महादेव की आरती में भी शामिल हुईं थी और उन्हें मंदिर में जप माला के साथ भी स्पॉट हुई थी. सोमवार को भूमि पेडनेकर ने ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हर हर महादेव, हर जगह शांति के लिए कामना’
सावन में हुई थी ट्रोल
मार्च में एक्ट्रेस ऋषिकेश यात्रा पर भी गईं थीं. तब उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम जाकर स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी सरस्वती का आशीर्वाद भी लिया था. वहीं सावन के महीने में उन्होंने शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए फोटोज पोस्ट किए थे, जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा था.
भूमि पेडनेकर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
फिलहाल अमेज़न प्राइम वीडियो सीरीज़ ‘दलदल’ में भूमि पेडनेकर की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी’ और ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ शामिल है.
‘अधूरे हम अधूरे तुम’ एक रोमंटिक कॉमेडी है, फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि ये फिल्म 2026 के आखिर में रिलीज होगी. वहीं रिशब शेट्टी की फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी’ पहले 2027 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म को दो पार्ट्स में बांट दिया गया है और पहला पार्ट 2028 में रिलीज करने की तैयारी है.




