दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली के ज्वाला नगर में चार मंजिला मकान ढहा, बच्चे समेत दो की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका

पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। शाहदरा जिले के ज्वाला नगर में एक चार मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में एक तीन माह के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अभी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

मलबे में दबकर दो की मौत

वहीं, राहत-बचाव कार्य के दौरान मलबे से तीन माह बच्चा और एक युवक गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। मृतकों के नाम पिंटू व दिव्यांश बताया गया है। 

Related Articles

Back to top button