
साल 2026 ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में जो किसी भी साल में नहीं हो पाया वो कारनामा साल 2026 में इस साल के खत्म होने के डेढ़ महीने पहले ही हो चुका है. 2026 अब भारतीय सिनेमा का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला साल बन चुका है. दुनियाभर में भारतीय फिल्मों ने इस साल टोटल 15 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है.
2026 बना इंडियन सिनेमा का सबसे कमाऊ साल
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 15 नवंबर तक भारत की सभी भाषाओं की फिल्मों ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल 11,789 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. वहीं दुनियाभर में वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 15,637 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. ये पहली बार है जब किसी साल में भारतीय फिल्मों की कमाई के कलेक्शन ने 15 हजार करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इससे पहले साल 2023 और 2024 में ये आंकड़ा 13 हजार करोड़ से नीचे रहा था.
‘धुरंधर 2’ और ‘रामायण’ है सबसे कमाऊ फिल्में
15 हजार करोड़ की कमाई में सबसे बड़ा योगदान रणवीर सिंह की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ और रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ‘रामायण’ का है. इन दोनों फिल्मों ने टोटल 20 परसेंट से ज्यादा योगदान दिया है.
‘धुरंधर’ साल 2025 में आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा बटोरे. जबकि मार्च 2026 मे रिलीज हुए इसके दूसरे पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1,853 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं 5 नवंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने अब तक 12 दिनों में भारत में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई का आंकड़ा 1,450 करोड़ रुपये के पार जा चुका है.
भारत में रिलीज हुई इस साल अब तक 1263 फिल्में
सैकनिल्क के मुताबिक अब तक इस साल भारत में विदेश की 122 और भारत की 1141 फिल्में रिलीज हुई हैं. यानी टोटल 1263 फिल्मों ने दस्तक दी. धुरंधर 2 और रामायण के अलावा ‘जेलर 2, ‘दृश्यम 3’, ‘बॉर्डर 2’, ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया.
2026 की सबसे कमाऊ इंडियन फिल्में

धुरंधर 2- 1853 करोड़ रुपये
रामायण- 1450 करोड़ प्लस (13वें दिन तक)
जेलर 2- 840 करोड़ रुपये
दृश्यम 3- 588 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2- 464 करोड़ रुपये
हनुमान अंश- 453 करोड़ रुपये.




