दिल्ली

दिल्ली-NCR में कल आएगी बड़ी ऑफत, 50KM की रफ्तार से तूफान मचाएगा तांडव, IMD का बारिश का अलर्ट!

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में बीते दो दिनों से काफी तेज धूप निकल रही है. तेज धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जबकि न्यूनतम तापमान भी 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है. दिन के समय जो ठंडी हवाएं चल रही थी. अब उनका भी असर कम हो गया है और आज यानी 22 जनवरी को भी आसमान साफ रहेगा. सिर्फ सुबह के वक्त हल्का कोहरा रह सकता है, लेकिन उसके बाद धूप निकलेगी और सुबह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कुछ हवाएं चल सकती है. 23 जनवरी से मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा.

50KM की रफ्तार से आएगी आंधी-तूफान

दिल्ली एनसीआर में 23 जनवरी को तेज बारिश के साथ ही आंधी तूफान आएगा, जिसका येलो अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अभी से ही जारी कर दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो येलो अलर्ट इसलिए जारी किया गया है. क्योंकि लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आएगी. धूल भरी आंधी होने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

शहरों का तापमान और AQI

शहरतापमान अधिकतम/न्यूनतमAQI
दिल्ली20/9201
नोएडा23/9196
गाजियाबाद23/8196
गुड़गांव24/9198
ग्रेटर नोएडा23/9198
फरीदाबाद23/9200

नोट- ( ये आंकड़े गुरुवार के हैं )

नोट- ये आंकडे न्यूनतम तापमान में होगा बदलाव

ऐसे में खास तौर पर जो लोग उस वक्त सड़क पर होंगे. उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचना जरूरी होगा. क्योंकि तेज आंधी में अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं. इसके अलावा सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी रहेगा और तो और 23 जनवरी के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट के साथ ही फिर से मौसम बदल जाएगा.

27 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जो मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया गया है, उसमें 27 जनवरी तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि 24 जनवरी से लेकर 27 जनवरी के बीच पूरे दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा. जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा यानी बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी.

फिलहाल 27 जनवरी तक के मौसम का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है. यानी कह सकते हैं कि रातों में अभी जो कड़ाके की सर्दी बनी हुई है, उसमें कुछ राहत मिलेगी. क्योंकि न्यूनतम तापमान बढ़ेगा. हालांकि 26 जनवरी को भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button