दिल्ली

अलविदा ठंड! Delhi-NCR में अब धूप दिखाएगी तेवर, मौसम विभाग ने बताया शुरू होगी चुभने वाली गर्मी

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में बुधवार को हुई बारिश के बाद हल्की ठंड बढ़ गई थी. गुरुवार को भी बादलों के साथ ही हल्की धूप निकली. फिलहाल आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर से ठंड की विदाई का वक्त अब आ चुका है. सर्दी की असली विदाई अब शुरू होने जा रही है, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो 25 फरवरी तक का कोई बारिश का पूर्वानुमान नहीं है. मौसम लगातार शुष्क बना रहेगा और तो और आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली एनसीआर में अब अधिकतम तापमान बढ़ने वाला है.

25 फरवरी तक अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा. रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है. बात करें हवाओं की तो बीते 24 घंटे के दौरान सिर्फ 11 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवाएं चली है. जो आने वाले वक्त में और भी कम हो सकती है. ऐसे में कह सकते हैं कि अब मौसम शुष्क बनेगा. गर्म होगा. तेज धूप निकलेगी दवाओं की गति धीमी होगी सर्दी की विदाई शुरू होगी और इसी के साथ ही दिल्ली एनसीआर में अब लोगों के पसीने छूटने शुरू हो जाएंगे. आपको बता दें कि फरवरी अब खत्म होने के कगार पर पहुंच चुका है और मार्च की शुरुआत होने वाली है.

अब सर्दी का कोई यू-टर्न नहीं
स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम होता जा रहा है. बारिश वाले बादल अब उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की तरफ आ गए हैं. राजस्थान में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है लेकिन, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा का मौसम अब शुष्क हो जाएगा. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की बारिश होगी और अंडमान और निकोबार दीप समूह में हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है. अब उत्तर दिशा से हवा चलेंगी. उत्तर भारत में तापमान एक बार फिर गिर सकते हैं.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमानAQI
दिल्ली2914184
नोएडा2715176
गाजियाबाद2714205
गुड़गांव2714174
ग्रेटर नोएडा2714174
फरीदाबाद2714188

Related Articles

Back to top button