दिल्ली

‘नुकीले हथियार और पत्थरों से कार पर वार’, अभिनव अरोड़ा के पिता ने बताया कैसे हुआ था हमला

बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा और उनके परिवार पर गुरुवार शाम को दिल्ली के तिलक नगर में हमला हो गया. आरोप है कि एक परिवार के कई लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और नुकीले हथियारों और पत्थरों से कार पर हमला किया, जिससे उनके लिए जान बचाना मुश्किल हो गया. 

पुलिस ने किसी तरह उनके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें अभिनव अरोड़ा अपने पिता के साथ कार में दिख रहे हैं. इस पूरे विवाद पर अब अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण राज अरोड़ा की प्रतिक्रिया आई हैं. उन्होंने बताया कि आखिर उस वक्त क्या हुआ था.  

पिता ने बताया हमले के वक्त क्या हुआ?

अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण अरोड़ा ने कहा कि गुरुवार रात दिल्ली के तिलक नगर में रात करीब दस बजे मैं अपनी भतीजी को हॉस्टल छोड़कर घर वापस आ रहा था तो एक खड़ी बाइक से मेरी कार टच कर गई तो उस बुलेट बाइक पास एक बच्चा खड़ा तो उसकी मां को लगा कि उस बच्चे को हमारी गाड़ी से कुछ चोट लगी है. लेकिन बाद में सीसीटीवी से पता चला कि गाड़ी और बच्चे में एक मीटर की दूरी थी. 

उन्होंने कहा कि ये छह लोगों को परिवार था जो एक-एक करके आते रहे और गाड़ी पर हमला करते रहे. मैं गाड़ी पीछे करने लगा तभी वहां एक महिला अभद्र भाषा बोलने लगी. इन लोगों ने नुकीले हथियारों और पत्थरों से हमला शुरू कर दिया, उस समय हमें जान बचाना मुश्किल हो गया था, जिसके बाद हमने गाड़ी का लॉक कर लिया और 112 पर कॉल किया. 

पुलिस की मदद से सुरक्षित निकला परिवार

कुछ ही देर में एक पीसीआर आ गई, जिसमें दो पुलिस वाले थे, उनके लिए लोगों को संभालना मुश्किल था. क्योंकि ये लोग बहुत उग्र हो चुके थे, जिसके बाद उन्होंने और फोर्स बुलाई, जिसके बाद वहां चार-पांच पुलिसवाले और पहुँच गए. दिल्ली पुलिस का आभार है जिन्होंने जो वहां से सेफ लेकर आए और हम सभी का मेडिकल कराया. 

मेडिकल जाँच में मेरा एल्कोहल जीरो परसेंट आया और जिस बच्चे का पैर टूटने की बात कही जा रही थी वो एकदम ठीक आया. कोई खरोंच भी नहीं थी मेरा मानना है कि इसके पीछे कोई साज़िश हो सकती है अगर साज़िश नहीं भी है तो हमारा समाज कहां जा रहा है ये हमें सोचना होगा. क्योंकि एक सभ्य समाज धैर्य से ही चलता है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button